Site icon UP की बात

Pratapgarh LS Election 2024: मोदी ने राहुल गांधी के खटाखट वाले बयान पर कहा, 4 जून को ढूढेंगे ये बली का बकरा

Modi said on Rahul Gandhi's shocking statement, will find this scapegoat on June 4

Modi said on Rahul Gandhi's shocking statement, will find this scapegoat on June 4

UP LS Election 2024: आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आज गुरुवार को पीएम मोदी ने प्रदेश में 4 चुनावी रैली को संबोधित किया। वहीं प्रतापगढ़ में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के खटाखट बयान पर तंज कसते हुए कहा कि इन शहजादों (राहुल-अखिलेश) को न तो मेहनत की आदत है और न ही नतीजे लाने की, ऐसे में ये कहते हैं कि देश का विकास अपने आप हो जाएगा। देश का विकास खटाखट हो जाएगा।

4 जून को गठबंधन टूट जाएगा

मोदी ने कहा कि- ये सोचते हैं कि भारत आत्मनिर्भर अपने आप बन जाएगा और पूछो तो कहते हैं- खटाखट-खटाखट। बता दूं कि 4 जून के बाद इंडी गठबंधन टूटकर बिखर जाएगा- खटाखट-खटाखट। बलि के बकरे को खोजा जाएगा- खटाखट-खटाखट। शहजादे चाहे लखनऊ वाले हों या दिल्ली वाले, गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जाएंगे- खटाखट- खटाखट।

गौरतलब है कि, 3 दिन पहले राहुल ने झांसी संसदीय सीट पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा था- महिलाओं के खाते में हर साल 1 लाख रुपए भेजे जाएंगे। यानी महीने में 8500 रुपया खाते में खटाखट-खटाखट जाएगा। मोदी ने इसी बयान को लेकर तंज कसा है।

पीएम ने कहा- सपा-कांग्रेस दो दल, पर दुकान एक

पीएम मोदी ने कहा कि- सपा और कांग्रेस दो दल हैं, लेकिन दुकान इनकी एक ही है। ये झूठ, तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं। सपा के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं। अखिलेश अपने आपको यदुवंशी कहते हैं। अरे तुम कैसे यदुवंशी हो यार, जिसके साथ बैठते हो उसने राम मंदिर को गालियां देने का मुहीम चला रखा है।

मोदी ने कहा मेरे पास खुद का घर तक नहीं

मोदी ने कहा कि- मेरे पास अभी भी खुद का घर नहीं है। 4 दीवारें मेरे नाम की नहीं हैं, लेकिन मैंने 4 करोड़ गरीब परिवारों के लिए घर बनाए हैं। सपा-कांग्रेस का खेल खतरनाक है। ये यहां आपसे वोट मांग रहे हैं। दक्षिण में जाकर उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करते हैं। गलत बातें बोलते हैं।

READ MORE… Azamgarh LS Election 2024: नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ के लोगों से कहा कि, भारत की पहचान और महत्वता आपसे

Exit mobile version