1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Knp News: कानपुर में मोहन भागवत का दौरा, प्रौढ़ शाखा में किया व्यायाम और स्वयंसेवकों को दी सेवा की प्रेरणा

Knp News: कानपुर में मोहन भागवत का दौरा, प्रौढ़ शाखा में किया व्यायाम और स्वयंसेवकों को दी सेवा की प्रेरणा

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कानपुर में प्रौढ़ शाखा में भाग लिया, व्यायाम किया और स्वयंसेवकों से संवाद किया। पर्यावरण और परिवार विषयों पर संघ कार्यालय में करेंगे बैठकें।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Knp News: कानपुर में मोहन भागवत का दौरा, प्रौढ़ शाखा में किया व्यायाम और स्वयंसेवकों को दी सेवा की प्रेरणा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के कानपुर दौरे का चौथा दिन भी सक्रिय कार्यक्रमों से भरा रहा। बुधवार सुबह वे प्रातः 6 बजे कोयला नगर स्थित प्रौढ़ शाखा पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 1 घंटे तक शाखा की गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ व्यायाम भी किया और शाखा के संचालन को करीब से देखा।

उत्साहित दिखे स्वयंसेवक, ‘हर-हर बम-बम’ के लगे नारे

मोहन भागवत को शाखा में पाकर स्वयंसेवकों का उत्साह चरम पर था। शाखा में 139 स्वयंसेवकों, जिनमें प्रौढ़ और युवा दोनों शामिल थे, ने भाग लिया। शाखा को चार टोलियों में विभाजित किया गया था। पहली टोली में भवानी भीख और प्रांत प्रचारक श्रीराम ने व्यायाम कराया। दूसरी टोली खेलों में व्यस्त रही, तीसरी टोली में वरिष्ठ स्वयंसेवक बौद्धिक चर्चा कर रहे थे, और चौथी टोली में कतारबद्ध योग और व्यायाम चल रहा था।

सेवा और निरंतर कार्य का दिया संदेश

शाखा में भागवत ने स्वयंसेवकों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि “संघ समाज के लिए है, इसलिए निरंतर सेवा करते रहना ही हमारा कर्तव्य है।” उन्होंने सभी को संगठित होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी। करीब 45 मिनट शाखा की गतिविधियों में भाग लेने के बाद उन्होंने 15 मिनट तक स्वयंसेवकों से प्रश्नोत्तर किया।

तीन पीढ़ियों के स्वयंसेवक से मिलने पहुंचे घर

शाखा के बाद मोहन भागवत सनिगवां मोड़ स्थित महेंद्र सिंह के घर पहुंचे, जो तीन पीढ़ियों से संघ से जुड़े स्वयंसेवक हैं। यहां उन्होंने करीब आधा घंटा व्यतीत किया और परिवार से मुलाकात कर आत्मीय चर्चा की।

संघ कार्यालय में पर्यावरण और परिवार विषयक बैठकों का कार्यक्रम

बुधवार को ही मोहन भागवत संघ कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन को लेकर प्रांत प्रचारकों की बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के 21 जिलों के प्रचारकों को बुलाया गया है। चर्चा के प्रमुख विषयों में वन क्षेत्र बढ़ाना, जल संरक्षण, और संघ विस्तार की रणनीति शामिल होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...