1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Firozabad News: फिरोजाबाद में अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर

Firozabad News: फिरोजाबाद में अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर

फिरोजाबाद नगर में बढ़ते जाम और अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त ऋषि राज के निर्देश पर नगर निगम की ईटीएफ टीम ने हाइवे पुल के नीचे अवैध रूप से संचालित ढाबों पर कार्रवाई की। टीम ने मौके से अतिक्रमण हटवाकर अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त कर लिया और ढाबा संचालकों को कड़ी हिदायत दी।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Firozabad News: फिरोजाबाद में अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर

फिरोजाबाद नगर में बढ़ते जाम और अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त ऋषि राज के निर्देश पर नगर निगम की ईटीएफ टीम ने हाइवे पुल के नीचे अवैध रूप से संचालित ढाबों पर कार्रवाई की। टीम ने मौके से अतिक्रमण हटवाकर अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त कर लिया और ढाबा संचालकों को कड़ी हिदायत दी।

अवैध रूप से किए गए कब्जे हटाए गए

हाइवे पुल के नीचे कई ढाबा संचालकों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा था। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अवैध ढाबों को हटवाया और जगह को खाली कराया।

सहायक नगर आयुक्त निहाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे ढाबों को हटाया गया और उनका सामान जब्त किया गया है।

जल्द होगी जांच, नोटिस और जुर्माना लगेगा

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही इन मामलों की विस्तृत जांच की जाएगी। अवैध अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाएगा, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो।

नगर निगम का अभियान जारी रहेगा

नगर आयुक्त ऋषि राज के निर्देश पर शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि फिरोजाबाद में अवैध रूप से जगह घेरने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी और यातायात को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए नगर निगम का यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...