Site icon UP की बात

UP NEWS: योगी कार्यकाल का नया रिकॉर्ड, इनसे निकले आगे…

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के इतिहास में कार्यकाल का एक और अध्याय जुड़ गया है। वह इतिहास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का एक खास रिकॉर्ड कायम करना है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव,बसपा प्रमुख मायावती और अखिलेश यादव को पछाड़ते हुए योगी आदित्यनाथ ने सबसे लंबा शासन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

योगी ने 8वीं बार किया ध्वजारोहण

आपकों बता दें कि योगी आजादी के बाद से सबसे लंबे कार्यकाल संभालने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने, लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम की कुर्सी पर विराजमान होकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे अधिक समय तक रहे थे,और इसके अलावा सीएम योगी लगातार 8वीं बार बतौर विधानभवन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने वाले भी पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

इन नेताओं को किया पीछे

दरअसल, उत्तरप्रदेश के तमाम नेता जैसे चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव कार्यकाल के मामले में सीएम योगी के आसपास भी नहीं है।

वहीं मायावती चार बार यूपी के मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहीं, जबकि मुलायम सिंह ने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, और अखिलेश यादव ने पांच साल तक कार्यकाल संभाला था। लेकिन फिर भी वे योगी के बराबर का कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाए।

योगी 26 साल में बने पहले सांसद

योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह नेगी है उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में हुआ था। दरअसल, उनके गुरु अवैद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास लिया और योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।

यहीं से योगी आदित्यनाथ ने  राजनीति मे प्रवेश किया था। सबसे पहले 1998 में गोरखपुर से 12वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे तो वह सबसे कम उम्र के सांसद थे, तब उनकी  उम्र 26 साल की  थी ,और वह उस समय  पहली बार सांसद बने।

Exit mobile version