1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Noida News: नोएडा प्राधीकरण के अधिकारियों पर गिरी गाज, यूपी विकास विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Noida News: नोएडा प्राधीकरण के अधिकारियों पर गिरी गाज, यूपी विकास विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में जमे कई अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा प्राधिकरण के 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 2 और यीडा के एक कर्मचारी को सस्पेंड किया गया है।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Noida News: नोएडा प्राधीकरण के अधिकारियों पर गिरी गाज, यूपी विकास विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में जमे कई अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा प्राधिकरण के 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 2 और यीडा के एक कर्मचारी को सस्पेंड किया गया है।

जानकारी मिल रही है कि ये अधिकारी और कर्मचारी ट्रांसफ़र के बाद भी नोएडा प्राधिकरण से नहीं जा रहे थे। सस्पेंशन का यह आदेश प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल सागर ने शुक्रवार को जारी किया है। नरदेव सहायक विधि अधिकारी, यूएस फ़ारूक़ी प्रबंधक प्लानिंग, विजेंद्र पाल सिंह कोमर निजी सचिव, प्रमोद कुमार लेखाकार, सुशील भाटी, सहायक विधि अधिकारी और सुमित ग्रोवर, प्रबंधक, प्लानिंग को सस्पेंड किया गया है।

वहीं, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी जूनियर सिविल इंजीनियर विजय कुमार वाजपेयी, सहायक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सस्पेंड हुए हैं। इसी तरह यमुना विकास प्राधिकरण के प्रशासन प्रबंधक अजब सिंह भाटी को भी सस्पेंड किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...