Site icon UP की बात

Varanasi Railway update: पीएम मोदी ने वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, आगरा-बनारस के बीच संचालित

पीएम मोदी द्वारा वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के उद्घाटन के बाद रेलवे ने ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। वंदे भारत स्पेशल ट्रेन आगरा-बनारस 20175/20176, 23 सितंबर से नियमित रूप से रफ्तार भरना शुरू कर देगी। यह ट्रेन केवल शुक्रवार के दिन उपलब्ध नहीं रहेगी बाकी शेष दिन यात्रियों की सेवा में चलायमान रहेगी। आपको बता दें कि इस ट्रेन से आगरा से बनारस के बीच का सफर मात्र 7 घंटे में पूरा हो जाएगा।

पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

आगरा कैन्ट-बनारस-आगरा वन्दे भारत एक्सप्रेस का तीन दिन पहले (16 सितम्बर) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेवर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया था। उ‌द्घाटन पर रेलवे अफसरों ने बताया था कि जल्द ही इस ट्रेन का संचालन नियमित तौर पर शुरू हो जाएगा।

8 चेयर कार कोच ट्रेन में होंगे मौजूद

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसम्पर्क विभाग द्वारा यह सूचना मिली है कि 23 सितम्बर 2024 से इस ट्रेन के नियमित संचालन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के शेष दिन लोगों की सेवा में रहेगी। आठ चेयर कार कोच की आगरा वंदे भारत को मार्ग के टून्डला, इटावा, कानपुर सेंट्रल व प्रयागराज स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस 20175/20176 का समय

आगरा से 20176 वन्दे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे रवाना होकर 6.48 बजे टूण्डला पहुंचेगी, यहां 2 मिनट ठहराव के बाद 6.50 बजे रवाना होगी।
-सुबह 7.40 बजे इटावा पहुंचकर दो मिनट बाद 7.42 बजे रवाना होगी। वन्दे भारत का कानपुर पहुंचने का समय होगा सुबह 9.15 बजे का।
-कानपुर सेंट्रल से रवाना होने का समय सुबह 9.20 बजे का होगा। यह ट्रेन सुबह 11.25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
-पांच मिनट बाद 11.30 बजे प्रयागराज से रवाना होगी व दोपहर 1 बजे बनारस पहुंचेगी।

आगरा से रवाना होने को शेड्यूल

-आगरा के लिए 20175 वन्दे भारत एक्सप्रेस बनारस से दोपहर 3.20 बजे रवाना होगी
-अपराह्न 4.50 बजे प्रयागराज पहुंचकर 4.55 बजे रवाना होगी।
-शाम 6.57 बजे कानपुर सेंट्रल आकर 7.02 बजे चलेगी।
-ट्रेन रात 8.17 बजे इटावा पहुंचके दो मिनट बाद 8.19 बजे चलेगी।
-रात 9.32 बजे टूण्डला पहुंचकर 9.34 बजे चलेगी। वन्दे भारत रात 10.20 बजे आगरा कैन्ट स्टेशन पहुंचेगी।

Exit mobile version