1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Vrindawan News: वृंदावन में पुलिस सोती रही कुंभकर्णी नींद, भू-माफियाओं ने काट डाले करीब 300 हरे पेड़

Vrindawan News: वृंदावन में पुलिस सोती रही कुंभकर्णी नींद, भू-माफियाओं ने काट डाले करीब 300 हरे पेड़

वृंदावन में बुधवार को बिना परमिशन के भू-माफियाओं ने सैकड़ों पेड़ काट दिए। देर रात पेड़ काटने की खबर आग की तरफ फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश बढ़ गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संबंधित वन रक्षक को निलंबित तक दिया।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Vrindawan News: वृंदावन में पुलिस सोती रही कुंभकर्णी नींद, भू-माफियाओं ने काट डाले करीब 300 हरे पेड़

वृंदावन में बुधवार को बिना परमिशन के भू-माफियाओं ने सैकड़ों पेड़ काट दिए। देर रात पेड़ काटने की खबर आग की तरफ फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश बढ़ गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संबंधित वन रक्षक को निलंबित तक दिया।

रातों-रात हरे पेड़ काट दिये

वृंदावन में एक मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर हरे पेड़ लगे हुए थे। भू माफियाओं ने रातों-रात कई सौ पेड़ काट दिये पेड़ कटते रहे और स्थानीय पुलिस कुंभकर्णी नींद में सोती रही और अभी तक लगभग 300 हरे पेड़ों का आंकलन किया गया है। पेड़ काटने की अनुमति किसने दी और पेड़ काटने वाले भू माफियों पर क्या कार्रवाई होगी यह एक बड़ा सवाल है।

पर्यावरण दिवस के तौर पर हर साल करोड़ों रुपए पेड़ लगाने के नाम पर बहा दिया जाता है, लेकिन नतीजा लगे हुए पौधे पचास फीसदी ही जीवित रह जाते हैं। बुधवार की देर रात वृंदावन में भू-माफियाओं ने सैकड़ों पेड़ काट दिए। वृंदावन में एक मंदिर के सामने करीब पांच एकड़ भूमि पर हरे भरे पेड़ लगे हुए थे। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भू माफियाओ ने बिना अनुमति के पेड़ों को काट दिया है।

सैकड़ों की संख्या में पेड़ काटने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में काफी आक्रोश है.मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को दी। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग के रेंजर मौके पर पहुंचे। डीएफओं मथुरा अवकाश पर होने के कारण उनका चार्ज डीएफओ आगरा के पास है वही जब यूपी की बात की टीम ने डीएफओ आगरा से बात की तब उन्होंने बताया कि इस मामले में वन रक्षक को निलबिंत कर दिया गया है और वन दरोगा के निलबिंत करने की संस्तुति भेज दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...