Site icon UP की बात

Balia Election News: पोलिंग बूथ बलिया रवाना, कल 1 जून को है मतदान

Polling booth sent to Ballia, voting is tomorrow on 1st June

Polling booth sent to Ballia, voting is tomorrow on 1st June

Balia News: 18वें आम चुनाव के तहत कल आखिरी यानी सातवें चरण का चुनाव है। जिसके लिए बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर चुनाव से संबंधित सामग्री का वितरण प्रारंभ हो गया है। जहां से चुनाव सामग्री वितरण किया जा रहा है।

पीठासीन अधिकारी की लम्बी कतारें लगी हुई हैं कल यानी एक जून को सातवे चरण का मतदान होना है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान होना है। आपको बता दें कि बलिया लोकसभा में कुल मतदाता की संख्या 19,12,864 है वही महिला मतदाताओं की संख्या 10,26,474 है तो पुरुषो की 88,6,316 है। यहां मतदान केंद्रों की संख्या 2,369 बताया जा रहा है और कुल बूथों की संख्या लगभग 2,606 है जिसे कुल पच्चीस जोन में विभाजित किया गया है। वहीं पीठासीन अधिकारी अपने साथ चुनाव सामग्री लेकर बूथ स्थल पर जा रहे हैं।

2606 बूथों की संख्या

जिला अधिकारी ने बताया कि बलिया में कुल 2606 पोलिंगबूथ बनाएं गए है और हर पोलिंग बूथ पर चार की संख्या पर कर्मचारी लगाए गए है। 182 सेक्टर मैजिस्ट्रेट है इसके अतिरिक्त 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मचारी भी रखे गए है। वही बलिया जनपद की कुल जनसंख्या 25,11,065 है जिसमें पुरुषो की संख्या 13,51,816 है वही महिलाओं की संख्या 11,59,141 बताया है। बलिया लोकसभा में बैरिया,बलिया,फेफना क्षेत्र आते हैं। वही सलेमपुर लोकसभा में बेल्थरा रोड़, सिकंदरपुर, बांसडीह क्षेत्र आते हैं।

Exit mobile version