Site icon UP की बात

UP By-Election: विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर, कांग्रेस में मंथन कार्य शुरू

आम चुनाव 2024 के 2 महीने बाद अब यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ चुका है। कांग्रेस पार्टी के अंदर अब मंथन का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन सभी उपचुनाव होने वाले 10 विधानसभा क्षेत्रों के जिला और शहर अध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि अब लोगों की उम्मीद कांग्रेस पर है।

अजय राय ने पार्टी मुख्यालय पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत की और आगे क्या करना चाहिए इसपर मंथन किया। इस संदर्भ में उपचुनाव वाले सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के जिला और शहर अध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में सम्मिलित हुए।

जहां उन्होंने कहा कि अब लोगों को कांग्रेस से ही उम्मीदें हैं। इसलिए हमें इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत के लिए हरसंभव प्रयास करना होगा। इसी के साथ उन्होंने जिला और शहर अध्यक्षों से सभी संभावित उम्मीदवारों के अलावा स्थानीय मुद्दों के बारे में भी जानकारी लेने को कहा है।

भारत जोड़ो यात्रा नारे ने भाजपा के नीति को किया विफल

अजय राय ने आगे कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ही यह परिणाम रहा है कि देश की जनता जागरुक हुई है और आम चुनाव 2024 में भाजपा के 400 पार के नारे को विफल करने का काम किया।

अब यूपी की जनता की निगाहें कांग्रेस के ऊपर टिकी हुई है और उनकी ओर आशा की ओर से देख रहे हैं। ऐसे में हमें इस उप-चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरकर काम करने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि यह उप-चुनाव 2027 में यूपी विधानसभा में होने वाले चुनाव को रोडमैप को तैयार करेगा।

ये लोग हुए शामिल

इस बैठक में पूर्व मंत्री सदल प्रसाद, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, प्रदेश महासचिव सुबोध शर्मा, अंशू तिवारी, अरूण कुमार तिवारी, प्रदीप मिश्रा, विनीता शाक्य और अजय दूबे सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। बैठक के बाद केक काटकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया गया।

Exit mobile version