कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का अब प्रियंका गांधी हर महीने दौरा करेंगी। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी जिले के हर गांव में जाकर लोगों से मिलेंगी और उनकी समस्या को सुनेंगी।

प्रियंका गांधी अपने दौरे के दौरान कांग्रेस के कार्यकताओं के साथ बैठक भी करेंगी। बैठक में वह संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगी।

आपको बताते चलें कि, 22 जनवरी को प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रायबरेली का दौरा किया था। दौरे के दौरान मां-बेटी पूर्व विधायक अजयपाल सिंह के परिवार से मिली। इसके साथ ही प्रियंका गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जहां एक तरफ देश आर्थिक मंदी से जुझ रहा है, और बेरोगारी की समस्या बढ़ती ही जा रही है।
जिस वजह से नौजावन आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है। सरकार इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रही है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि, देश में हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहले हम सीएए को खत्म कर देंगे।