Site icon UP की बात

Badaun LS Election 2024: बदायूं से कांग्रेस पर राजनाथ सिंह का प्रहार, डायनासोर से की तुलना

Rajnath Singh attacks Congress from Badaun, compares it with dinosaurs

Rajnath Singh attacks Congress from Badaun, compares it with dinosaurs

Badaun LS Election 2024: आम चुनाव 2024 के तहत बदायूं में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 10 साल में कांग्रेस ऐसे विलुप्त हो जाएगी, जैसे पृथ्वी से डायनासोर हो गए। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि लोग आने वाले दिनों में बच्चों से पूछेंगे कि सपा क्या है तो बच्चे कहेंगे समाप्त हो चुकी पार्टी।

गौरतलब है कि केंद्रीय रक्षामंत्री यहां दातागंज के गनगोला इंटर कालेज में आंवला लोकसभा सीट से प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में रैली को संबोधित करने आए थे। यहां उन्होंने कहा कि भारत का मस्तक मोदी के अध्यक्षता में पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। आज भारत को सारी दुनिया सुनती है। अंतराष्ट्रीय जगत में भारत का कद बहुत ऊंचा हो चुका है।

21वीं सदी भारत की सदी

दुनिया भर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब कहते हैं कि 21वीं सदी किसी की है तो वह भारत की है। भारत की सीमाओं का सवाल है तो आपने सरकारों को पहले ही इसपर काम करते देखा ही है। भारत का रक्षामंत्री होने के नाते विश्वास दिलाने आया हूं कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। पाकिस्तान से कोई आतंकवादी आकर नापाक कोशिश करेगा तो हम इस पार भी मार सकते हैं और जरूरत पड़ी तो उस पार जाकर भी मार सकते हैं।

राजनाथ सिंह ने रैली में कही ये बातें…

1. हमारी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया

2. साल 2004 में हम धन दौलत के मामले में 11 वें स्थान पर थे और 2014 में 11वें स्थान पर ही थे पर मोदी के आने के बाद 5वें स्थान पर आ गए। हमारा संकंल्प 2027 तक तीसरे आर्थिक शक्ति के रूप में उभरना है और 2047 तक विश्व की महाशक्ति बनना है।

3. योगा के समर्थन में मोदी को संयुक्त राष्ट्र संघ में 172 देशों का मिला था समर्थन

4. भाजपा जो वादा आप लोगों के समक्ष किया उसे निभाया भी फिर चाहे वो तीन तलाक का मामला हो, आर्टिकल 370 हो या रामलला के मंदिर बनाने का हो।

5. 10 साल से हमारी पार्टी सत्ता में पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं।

6. कोरोना काल में भारत बना हनुमान 100 देशों में भेजे वैक्सीन।

7. 18वीं सदी में वापस लोगों को ले जाने का कांग्रेस प्लान।

8. दूसरे देश भारत में बनी मिसाइलों को खरीद रहे।

9. राशन इतना देते हैं कि लोग खाते भी हैं और बेचते भी हैं।

10. भारत के विकास में सभी सरकारों के योगदान पर भाजपा के काल में विकास दर बहुत तेज

11. वैज्ञानिकों में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 लांच कर और उसे चंद्रमा के साउथ पोल पर उतार के देश का नाम रोशन किया।

Exit mobile version