1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LKO LS Election 2024: लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह, झूठ की राजनीति करता है विपक्ष

LKO LS Election 2024: लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह, झूठ की राजनीति करता है विपक्ष

LS Election 2024: लोस चुनाव 2024 के तहत लखनऊ के राजाजीपुरम में राजनीथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि भाजपा को 2024 के आम चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं ऐसे में भारी बहुमत से भाजपा सरकार बना रही है। फिर उन्होंने कहा कि मैने झूठ बोलकर कभी राजनीति नहीं की है। लखनऊ के विकास का श्रेय पीएम मोदी और सीएम योगी का है। इस दौरान सीएम योगी भी मंच पर मौजूद थे।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
LKO LS Election 2024: लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह, झूठ की राजनीति करता है विपक्ष

LS Election 2024: लोस चुनाव 2024 के तहत लखनऊ के राजाजीपुरम में राजनीथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि भाजपा को 2024 के आम चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं ऐसे में भारी बहुमत से भाजपा सरकार बना रही है। फिर उन्होंने कहा कि मैने झूठ बोलकर कभी राजनीति नहीं की है। लखनऊ के विकास का श्रेय पीएम मोदी और सीएम योगी का है। इस दौरान सीएम योगी भी मंच पर मौजूद थे।

नए भारत का विकास हो रहा है

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नए भारत का निर्माण हो रहा है और उसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे देश की अर्थव्यवस्था 11वें से पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

राजाजीपुरम चौराहे पर आयोजन

राजनाथ सिंह गुरुवार को पश्चिमी विधानसभा के राजाजीपुरम चौराहे पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। लखनऊ में राजनाथ ने कहा कि 4 चरण के चुनाव से साफ हो गया है कि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आ रही है। देश और प्रदेश में तेजी से विकास इसलिए भी हो पा रहा है क्योंकि आपने मजबूत सरकार चुनी। उन्होंने काम के आधार पर लोगों से वोट देने की अपील की है।

राजनाथ ने योगी की तारीफ करते हुए कही ये बात

राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास की पहली शर्त है कानून-व्यवस्था का सुदृण होना। योगी आदित्यनाथ ने यूपी को आगे ले जाने के लिए कई करिश्माई काम किये हैं। जबकि सपा-बसपा की सरकारों ने यूपी को केवल नुकसान पहुंचाया है।

पीएम का नेतृत्व हमारे लिए गर्व की बात

राजनाथ सिंह ने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे पास पीएम मोदी जैसे नेता का नेतृत्व है। भारत नई सोच के साथ विकसित हो रहा है। भाजपा के लिए 140 करोड़ की जनता के सपनों को पूरा करना आसान नहीं था। पर इसे पीएम मोदी ने कर दिखाया है। उन्होंने पाकिस्तान के बारे में कहा कि पहले हमारा पड़ोसी देश, भारत के बारे में कभी भी अच्छी बात नहीं बोलता था। लेकिन अब वहां का सांसद कहता है कि भारत विश्व की महाशक्ति बन रहा है और हम अपने सेना की शक्ति पर नाज कर रहे हैं।

दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा

प्रदेश के सीएम योगी ने भी इस जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ाया है। फिर चाहे बात हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे. मेट्रो, एयरपोर्ट की हो या फिर लोगों के विकास का हो सरकार हर जगह काम कर रही है। मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों का जीवन बदला है। मोदी सरकार में लोगों को आयुष्मान कार्ड के साथ ही हर घर में एलपीजी के सिलेंडर , नल से जल और आवास मिले हैं। बिना किसी की जाति, मजहब, भाषा बिना देखे सबका साथ और सबका विकास के आधार पर सुविधाएं दी जा रही हैं।

आयोजन में अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना

सीएम योगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता जेल की यात्रा से अभी आए हैं। वो जो कुछ भी गलत-सलत बोल रहे हैं वो जेल का साइड इफेक्ट है। जेल से आने के बाद, वह भविष्यवाणी कर रहे हैं। जो उनकी मानसिकता के स्तर को दिखाता है।

बुधवार को अमीनाबाद में थी जनसभा

बता दें कि अपने दौरे के पहले दिन राजनाथ सिंह प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसी के साथ दो अलग-अलग कार्यक्रमों में भी पहुंचकर लोगों से वोट देने की अपील की थी। वहीं बुधवार को कैंट इलाके में संवाद कार्यक्रम के साथ ही अमीनाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया था। दोनों ही दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मंच पर मौजूद थे।

लखनऊ में राजनाथ सिंह का तीसरा दौरा

29 अप्रैल को लोकसभा सीट से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन किया था। बता दें कि लखनऊ से नामांकन के बाद 10 दिन के भीतर राजनाथ सिंह का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले 2 मई को राजनाथ सिंह लखनऊ आए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...