1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Up news- स्वास्थ्य महकमे में ताबड़तोड़ तबादले, 8 CMO समेत 15 चिकित्साधिकारियों के ट्रांसफर

Up news- स्वास्थ्य महकमे में ताबड़तोड़ तबादले, 8 CMO समेत 15 चिकित्साधिकारियों के ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य महकमें में ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं। गुरुवार को 8 सीएमओ समेत 15 चिकित्सा अधिकारियों के ट्रांसफर किए गये हैं। गाजियाबाद, प्रतापगढ़, कौशांबी, आजमगढ़, बागपत, महराजगंज और सहारनपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी हटाए गए हैं।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Up news- स्वास्थ्य महकमे में ताबड़तोड़ तबादले, 8 CMO समेत 15 चिकित्साधिकारियों के ट्रांसफर

लखनऊः उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे में ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं। गुरुवार को 8 सीएमओ समेत 15 चिकित्सा अधिकारियों के ट्रांसफर किए गये हैं। गाजियाबाद, प्रतापगढ़, कौशांबी, आजमगढ़ और बागपत, महराजगंज और सहारनपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी हटाए गए हैं। वहीं डॉक्टर अशोक कटारिया को मेरठ का सीएमओ बनाया गया है। डॉ. अखिलेश मोहन गाजियाबाद के सीएमओ बनाए गए। डॉक्टर संजय कुमार को कौशांबी जिले का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। वहीं डॉ. प्रवीण कुमार को सहारनपुर का सीएमओ बनाया गया है। डॉ. अच्युत मोहन सीएमओ प्रतापगढ़ बनाए गए। डॉ. तीरथ लाल सीएमओ बागपत बनाए गए। डॉ. अशोक कुमार सीएमओ आजमगढ़ बनाए गए। डॉ. दिलीप सिंह को मुख्य चिकित्साधिकारी महाराजगंज बनाया गया है। देखें पूरी सूची-

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...