Site icon UP की बात

Political News: राहुल गांधी के संदर्भ में बोली डिंपल यादव, राहुल जो कह रहे हैं सच हैं भाजपा को तकलीफ क्यों

Carrying out the tasks provided by party national chief : Nidhi Yadav

‘सच बोलने की कोई जगह नहीं देखी जाती। सच हर जगह सच ही रहता है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सच बोलते हैं, तो भाजपा को बहुत तकलीफ होती है। भाजपा को हमेशा सच के सामने आने से दिक्कत रही है।’ इस बात को सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में कही है।

सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि- भाजपा जो प्रथा चलाते आ रही है, वह अमानवीयता का प्रतीक है। भाजपा अपने आपको बहुत धार्मिक पार्टी मानती है। तो फिर ऐसे एनकाउंटर से किस तरह का धर्म दिखाना चाहती है? किस तरह का संदेश देना चाहती है?

ये लोग संविधान को लगातार कुचल रहे हैं। जो न्यायालय है, जहां से लोगों को इंसाफ मिलता है, ये पार्टी उसको भी कुचलने का काम कर रही है। सपा को जनता का जो इतना साथ मिला, उससे भाजपा बौखला गई है। देश-प्रदेश को ऐसे अच्छे और पढ़े-लिखे नेताओं की जरूरत है, जो देश को आगे बढ़ा सकें।

डिंपल यादव की ये 3 बड़ी बातें

1- यूपी और देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं

डिंपल यादव ने सरकार को बेरोजगारी के मामले पर घेरते हुए कहा कि- मैं बेरोजगारों से पूछना चाहती हूं कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी है या नहीं। अग्निवीरों के लिए सरकार ने क्या व्यवस्था की है, यह तो पूरा देश जानता ही है। आज उत्तर प्रदेश और देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उत्तर प्रदेश और देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जो महिलाएं विदेश से आ रही हैं, उनके साथ भी बलात्कार हो रहे हैं।

2- PDA के साथ देश की आधी आबादी शामिल

डिंपल ने कहा कि- देश में इस समय जो रेल दुर्घटनाएं हो रही हैं और उनमें जो लोग मर रहे हैं, सरकार उनको क्या सहूलियत दे पा रही? भाजपा सरकार की नाकामी है, जो ऐसी दुर्घटनाएं हमारे देश में हो रही हैं। मैं समझती हूं कि ये लोग एक बीज बो चुके हैं, विभाजन करने का। जिसे कहीं न कहीं अंकुरित करना चाहते हैं। लेकिन ये लोग समझ लें, ऐसा नहीं हो पाएगा।

पर PDA के लोग जागरूक हो चुके हैं। इसमें पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के साथ देश की आधी आबादी भी शामिल है। कोई यह न समझे कि हमने किसी को छोड़ा है। जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

3- भाजपा की वन नेशन वन इलेक्शन वाली बात कहां गई?

सपा सांसद ने कहा- मैं तो सबसे पहले कहना चाहूंगी कि जो कहते थे वन नेशन वन इलेक्शन, तो कहां गई उनकी बात। जो लोग बोलते हैं, वो काम करके नहीं दिखा पाते। कहीं न कहीं उनकी कथनी और करनी में अंतर है। मैं समझती हूं, जब उत्तर प्रदेश में उपचुनावों की घोषणा होगी और जब परिणाम आएंगे। तब हम देखेंगे कि कितने अच्छे नतीजे समाजवादी पार्टी और गठबंधन के पक्ष में आए।

उपचुनाव के लिए डिंपल ने संभाला मोर्चा

सपा सांसद डिंपल यादव मैनपुरी में शहीद रामाधार सिंह यादव की प्रतिमा स्थल पर हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया। दरअसल, सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा करहल सीट पर उपचुनाव होना है।

डिंपल के पति अखिलेश यादव करहल विधानसभा से विधायक थे। उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद करहल सीट खाली हो गई है। उपचुनाव में करहल सीट बचाने के लिए डिंपल यादव लगातार अपने क्षेत्र में एक्टिव हैं।

अमेरिका में राहुल गांधी ने क्या कहा था

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने कहा था- इस बार भारत में लोकसभा चुनाव के नतीजों ने पीएम मोदी का विचार ध्वस्त कर दिया। मोदी जी का पैदा किया डर एक सेकेंड में गायब हो गया। उस डर को पैदा करने में कई साल लग गए, बहुत सारी योजनाएं बनाई गईं। काफी पैसा लगाया गया, लेकिन इसे खत्म होने में केवल एक सेकेंड लगा।

Exit mobile version