1. हिन्दी समाचार
  2. Sultanpur
  3. SLN LS Election 2024: SP पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप बोले, भाजपाइयों से बड़ा कोई पापी नहीं

SLN LS Election 2024: SP पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप बोले, भाजपाइयों से बड़ा कोई पापी नहीं

LS Election 2024: आगामी 25 मई को सुल्तानपुर में आम चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदान होना है। इस सीट के लिए बचे हुए चंद पल के लिए यहां सियासी पारा आसमान को छूने को बेताब है। बता दें कि मंगलवार यानी आज समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पहले रहे MLC राजपाल कश्यप यहां सपा प्रत्याशी के लिए लोगों से वोट मांगने पहुँचे। इस दौरान वे भाजपा पर हमलावर होते हुए कई आरोप लगाए।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:

स्लॉटर हाउस से भी भाजपा ने लिया चंदा

मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि स्लॉटर हाउस जहां गाय-भैंसे काटे जाते हैं वहां से भी भाजपा पार्टी ने चंदा लिया है। इनसे बड़ा पापी तो कोई हो ही नहीं सकता है। लेकिन अब पाप का घड़ा भर चुका है और 2024 में इस फूटना है। फिर आगे उन्होंने तंज लहजे में भाजपा को कहा कि जो चौदह में आए थे वो चौबीस में चले जाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाएं पस्त

राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा के जमाने में स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल बदहाल हैं। अखिलेश यादव की जब सरकार थी तो उन्होंने एंबुलेंस चलवाई थीं पर इनसे वो तक ठीक से चल नहीं पा रही हैं।

मुलायम सिंह यादव ने अस्पताल में जो दवाई का पर्चा एक रुपए में कर दिया था और जिससे मरीजों को मुफ्त दवाएं मिलती थी। उससे लोग कितने खुश थे क्योंकि हमारी सरकार का नारा था दवा पढ़ाई मुफ्त होगी और रोटी कपड़ा सस्ता होगा। हम सरकार सत्ता में रहकर काम पर ध्यान देती है पर इनकी सरकार केवल घोटाले करना जानती है।

SP's reaction on the report of decreasing population of Hindus, said this

भाजपा के लिए कोई सगा हो या न हो सबको ठगना है

भाजपा पर नकेल कसते हुए राजपाल ने कहा कि इनके नेता चंदा चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। यहां ये बे-नकाब हो गए। फिर आगे उन्होंने कहा कि हमारे आप पार्टी के राज्यसभा सासंद को भाजपा ने गिरफ्तार करवाया, केजरीवाल को गिरफ्तार किया… किस लिए? अपने से ध्यान हटाने के लिए। पर अब सब चीजें सामने आ गई हैं। कोई ऐसा सगा नहीं है जिसे भाजपा ने ठगा नहीं है।

कश्यप ने आगे मीडिया के लोगों से कहा कि इन्होंने कोविड काल में जो वैक्सीन बनाई थी और जिसका सैंपल फेल हो गया था, उसको जबरदस्ती लोगों को लगवाने का काम इनके पार्टी ने किया। और वैक्सीन बनाने वालों से भी इन्होंने चंदा लेने का काम किया।

कश्यप ने आगे वोट के मुद्दे पर कहा कि मौर्या वोट भारी संख्या में उन्हे मिल रहा है, इसी के साथ लोधी वोट, निषाद वोट, वर्मा वोट भी उनके पाले में है। यही बीजेपी को सत्ता में लाए थे और अब सब सपा के साथ आ गए हैं। अब ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय भी भाजपा से नाराज होकर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...