1. हिन्दी समाचार
  2. Sultanpur
  3. Sultanpur News: 2027 के मिशन मोड में सुल्तानपुर के सपा कार्यकर्ता, किया कार्यालय का उद्घाटन

Sultanpur News: 2027 के मिशन मोड में सुल्तानपुर के सपा कार्यकर्ता, किया कार्यालय का उद्घाटन

सपा सुल्तानपुर में मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस रही है। बता दें कि लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के बधूपुर बाजार में पूर्व सपा विधायक संतोष पाण्डेय ने फीता काटकर सपा कार्यालय का उद्घाटन किया। फिर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि- जैसे कहावत कहते नहीं हैं कि, अपनी जड़ में मट्ठा डालना ये(भाजपा) वहीं कर रहे हैं। हम लोग चाहते भी हैं, ऐसे ही इनके निर्णय हो।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:

पूर्व विधायक ने कहा कि ये सरकार किसी की भी नहीं है। किसी भी जाति-धर्म, समाज के लोगों से इनका कोई लगाव नहीं है। इनकी जो कार्यशैली है वो इनको ले डूबेगी। भर्ती में इन्होंने इस तरह की गलती कर दी। अब जब जो बच्चे निकाले जाएंगे,वो कहा जाएंगे।

ये गलती और चूक किसकी है? यह सरकार की चूक है। बता दें कि सपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के आयोजक राम सहाय यादव एवं दुर्गेश तिवारी ने पूर्व विधायक संतोष पांडे एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा और बुके देकर उनका स्वागत किया।

2027 में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संतोष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से बेहद नाराज है। वह आज भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी को निहार रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जिस तरह से जनता ने गठबंधन को वोट कर भाजपा को करारा जवाब दिया है। वैसे ही 2027 में सपा की सरकार बनाएगी और भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।

वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमात्मा यादव ने कहा कि 69 हजार भर्ती में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। सपा के कार्यकर्ता, अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरी लगन से जुड़े हुए हैं। 2027 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार यूपी में बनेगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्साह भरा।

ये सभी रहे कार्यक्रम में मौजूद

सुल्तानपुर में नए सपा कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर सतपाल यादव, जैसराम यादव, दुर्गेश तिवारी, सुभाष यादव, संतराम यादव, प्रमोद सिंह, शिव सहाय यादव, अखिलेश यादव, हरीश यादव, सौरभ यादव, प्रमोद यादव समेत दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...