Site icon UP की बात

Ram Mandir News: इन महिलाओं के दर्शन के लिए राम मंदिर में शुरू हुई विशेष सुविधा

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र रामलला के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को और सुविधा मुहैया कराने के लिए दर्शन के नियमों में विस्तार कर रहा है। इस नई सुविधा के तहत ट्रस्ट ने वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को सुगम दर्शन कराने के लिए, पास व्यवस्था नियम लागू किया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर, रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर विस्तार करते जा रहा है। इसी संदर्भ में ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। अब ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किया गया है।

जिसके तहत 70 या उससे ज्यादा अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और लगभग साल भर के बच्चों को अपने साथ लिए महिलाओं को दर्शन के लिए सुगम दर्शन पास बनवाने की सुविधा मिल सकेगी। उन्हें अब ट्रस्ट से इसके लिए आज्ञा लेने की आवश्यकता नहीं लेनी पड़ेगी। वे सीधे आधार कार्ड दिखाकर काउंटर से सुगम पास बनवाने में सक्षम हो सकेंगे।

लंबी लाइन के चलते बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही थी असुविधा

आपको बता दें कि दर्शन के लिए आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कारण भीड़ का माहौल उत्पन्न हो जाता। जिससे रामलला के दर्शन के लिए बहुत बड़ी लाइन में घंटों भक्तों को (फिर चाहे वो बुजुर्ग हो, महिला हों या फिर कोई और हों) खड़ा रहना पड़ता। जिससे बड़े स्तर पर लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसी के ध्यान में रखकर ट्रस्ट ने बुजुर्गों- महिलाओं के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। इस नियम के तहत वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं अपने किसी एक सहयोगी के साथ बिना ट्रस्ट से अनुमति लिए सुगमता से पास बनवा सकते हैं।

ट्रस्ट श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कर रहा विस्तार

आपको इस सुविधा को लेने के लिए काउंटर पर आधार कार्ड दिखाना होगा, 10 मिनट के भीतर ही पास उपलब्ध हो जाएगा। इसी के साथ यदि उन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता होगी तो वह भी निशुल्क मुहैया कराई जाएगी। वहीं ट्रस्ट की इस व्यवस्था से, भक्तजन तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इधर रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे-लंगर आदि विभिन्न सामुदायिक रसोइयां चला रही हैं। यहां पर जाकर श्रद्धालु इन रसोइयों से निशुल्क प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। इन लंगरो में भक्तों को आलू, खिचड़ी, चावल, पूड़ी सब्जी जैसे प्रसाद प्रतिदिन हजारो राम भक्त को परोसे जा रहे हैं।

Exit mobile version