1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Politics: भाजपा में फूट, सीएम से बडे़ डिप्टी सीएम- समाजवादी पार्टी

UP Politics: भाजपा में फूट, सीएम से बडे़ डिप्टी सीएम- समाजवादी पार्टी

सपा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का समूचा चरित्र ही धोखे वाला रहा है, देश में आजादी से पहले इन लोगों के विचार वाले ने लोगों को धोखा दिया, वहीं सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगने में भी शर्म महसूस नहीं की।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
UP Politics: भाजपा में फूट, सीएम से बडे़ डिप्टी सीएम- समाजवादी पार्टी

UP News: डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के संगठन के बयान पर सियासत का पारा हाई चल रहा है। सपा नेता मनोज काका ने कहा कि केशव प्रसाद ने बयान देकर यह जता दिया है कि वे सीएम योगी से बड़े हैं। फ्र आगे उन्होंने कहा कि केशव योगी को सीधे तौर पर चुनौती दे रहे हैं। भाजपा के अंदर ही आंतरिक तोर पर फूट पड़ चुकी है। प्रदेश में ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य अघोषित मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में लॉ एण्ड ऑर्डर पूरी तरह से पटरी के नीचे उतर चुका है। अभी मोहनलालगंज में एक लड़की के साथ बर्बरता हुई, जालौन में क्या हुआ, मेरठ में क्या हुआ? आगे अपने पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनहित और लोकहित में काम करती है, लेकिन भाजपा तो अपराध के सामने अपनी आंखे मूंद लेती है। संविधान खतरे में है, बाबा साहब के विचारधारा से इन्हें कोई मतलब नहीं है।

संविधान को भाजपा अपना नहीं सकती

उन्होंने आगे कहा कि संविधान को भाजपा किसी भी कीमत पर अपना नहीं सकती है, क्योंकि भाजपा के लोग मनुस्मृति को मानने वाले विचारधारा के हैं। भाजपा का तो समूचा चरित्र ही धोखा का है। आजादी से पहले ही इन लोगों के विचार वाले ने देश को धोखा देना में शर्म नहीं किया, सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी।

पीएम मोदी धोखा दे रहे हैं। अब नौकरी नहीं जम्मू कश्मीर में हमारे जवान मारे जा रहे हैं। ऐसे में सरकार देश के संसाधनों को निरंतर लूटने में लगी हुई है। न अब हमारे देश के बॉर्डर सुरक्षित है और न आंतरिक सुरक्षा कायम है। पूरे देश में बदहाली और बेरोजगारी की स्थिति बनी हुई है।

बिहार में बर्बरता बढ़ी

बिहार में मुकेश सहनी के पिता की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में जब से नीतीश कुमार भाजपा से मिल गए हैं, तब से बिहार में बर्बरता का बाढ़ सा आ गया है। बिहार अब अपराध, पेपर लीक और तमाम अवैध कामों के लिए प्रसिद्ध हो चुका है। बिहार में तो जंगल राज कायम हो चुका है? और इसका जवाब जनता बिहार विधानसभा चुनाव में इन्हें देगी।

गौरतलब है कि, लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान मौर्य ने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है। फिर आगे उपमुख्यमंत्री केशव ने कहा कि, “आपका दर्द मेरा भी दर्द है। संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा। सभी मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जरूरी है और उनके मान-सम्मान का ख्याल रखना भी जरूरी है।

फिर आगे उन्होंने कहा था कि सपा और कांग्रेस ने ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ के रूप में झूठ बोलकर और आम भोले-भाले बाबा को धोखा देकर हमें मात्र कुछ समय के लिए पीछे धकेल दिया है। लेकिन 2027 में हम यूपी में 300 सीटों को पार करने के लक्ष्य के साथ फिर से एक बार राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...