आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जिसमें कुल 14 प्रस्ताव प्रस्तुत हुएऔर इसके साथ ही 13 प्रस्तावों को मिली मंजूरी।
आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जिसमें कुल 14 प्रस्ताव प्रस्तुत हुएऔर इसके साथ ही 13 प्रस्तावों को मिली मंजूरी।
पतंजलि योगपीठ के संस्थापक, विश्व विख्यात योगगुरु स्वामी रामदेव ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज सोमवार रात गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
आज मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव काफी उत्साह व उल्लास के साथ पूरे ब्रज में मनाया जा रहा है। कान्हा के स्वागत में ब्रज को स्वर्ग की तरह सजाया गया है। आज मध्यरात्रि 12 बजे को घर-घर कन्हाई जन्म लेंगे।
आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मथुरा -वृंदावन में इसके चलते खास तैयारियां की गई हैं। इस दौरान सीएम योगी आज मथुरा में ब्रजवासियों के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे।
प्रदेश की राजधानी में योगी सरकार द्वारा प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए फूलप्रूफ प्लान बनाया है। इसके तहत योगी सरकार ने आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती को दो पालियों में होने वाली परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
सात साल पहले अच्छी फोर लेन सड़कों के लिए तरसने वाला उत्तर प्रदेश आज आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस-वे (ई-वे) के जरिए द्रुत गति से सूबे के जिलों को आपस में कनेक्ट कर रहा है। प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद बीते सात साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश में यूपी में ई-वे का लंबा जाल बिछ चुका है।
आम चुनाव 2024 के बाद से ही योगी सरकार एक्शन मोड में है और हर विभाग के अफसरों को इधर से उधर करने में लगी हुई है। अब-तक 200 से ज्यादा IAS, IPS और पुलिस अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं।
योगी सरकार यूपी में वृक्षारोपण अभियान- 2024 के तहत पड़ोसी देश नेपाल सहित यूपी के सीमाओं पर 'मित्र वन' बसाने का अभियान चला रही है। इसके लिए सरकार ने 35 वन प्रभागों द्वारा स्थानों का चुनाव भी कर लिया है।
अयोध्या में राम मंदिर परिसर और उसके आसपास कई जगहों पर पहली ही बारिश में जलभराव को लेकर मुख्यमंत्री योगी गंभीर हैं। ऐसे में इस मामले को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात को अयोध्या जाने के दिए निर्देश दिए हैं।