सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच दौरे पर पहुंचकर हवाई सर्वेक्षण किया, फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष में भेड़ियों के हमले में मारे गए लोगों के परिवार वालों से मुलाकात की। सीएम ने घायलों से मिलकर भी हालचाल जाना।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच दौरे पर पहुंचकर हवाई सर्वेक्षण किया, फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष में भेड़ियों के हमले में मारे गए लोगों के परिवार वालों से मुलाकात की। सीएम ने घायलों से मिलकर भी हालचाल जाना।
पांच वर्ष पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश इंसेफेलाइटिस से ग्रस्त था। वहां 15 जुलाई से 15 नवंबर के बीच 1200 से 1500 मौतें होती थीं। अकेले गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 500 से 700 मौतें होती थीं। यह क्रम पिछले 40 वर्ष से चल रहा था।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ये संविधान की जीत है।
सीएम योगी ने अपने हाथ ठीक होने के संबंध में लखनऊ में डॉक्टरों से बात करते हुए गोरखपुर के डॉक्टर के संबंध में कहा कि- पिछले हफ्ते मै गोरखपुर गया था। वहीं एक परिचित डॉक्टर मुझसे मिलने आए।
यूपी की योगी सरकार यूपी में IT/ITES सेक्टर को इंडस्ट्री का दर्जा दे रही है। जिसकी औपचारिक घोषणा सेमीकॉन इंडिया 2024 में CM योगी आदित्यनाथ ने की है। इसका उद्देश्य प्रदेश में IT/ITES सेक्टर को बढ़ावा देना है जिसमें डेटा सेंटर भी शामिल है।
आगरा के जगदीशपुरा की सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिससे सड़क के पास रहने वाले दुकानदार काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए करीब 2 साल से नगर निगम और सरकारी अधिकारियों को स्थायी निवासी शिकायत पत्र भेज कर स्थिति के बारे में अवगत करा रहे हैं।
हमीरपुर जनपद मे हो रही लगातार बारिश व बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना-बेतवा नदियों में बाढ़ की संभावना उत्पन्न हो गई है। लहचूरा के साथ-साथ माताटीला बांध से भी पानी छोड़ा गया है।
मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डल की बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, राज्य मंत्रियों (स्व.प्र.), राज्य मंत्रियों को उनके नवीन प्रभारी जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें सीएम ने स्वयं और अपने साथ दोनों उप मुख्यमंत्रियों को 25-25 जनपदों की समीक्षा हेतु जिम्मेदारी भी सौंपी है।
फिरोजाबाद शहर को जल भराव से बचाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। बारिश ने नगम निगम के विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। शहर में जल निकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं है जिसके चलते पूरा शहर जलमग्न हो गया है। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
नगर निगम मुरादाबाद स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर कितना सजग है ये साबित होता है वार्ड 20 में लगे कूड़े के ढेर को देखकर। तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कैसे नगर निगम ने ग्रीन बेल्ट में आने वाले इस बच्चा शमशान की जगह को कूड़े से ढेर से लेप दिया। हद तो जब हो गई जब नगर आयुक्त के कहने पर इस वार्ड से कूड़े के डस्टबिन हटवा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि वो अपनी कमियां छिपाने के लिए आरोप लगा रही हैं। आपको बता दें कि मायावती ने कहा था कि 2019 में चुनाव हारने क बाद सपा नेताओं ने उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया था।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। यदि दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते। कोई STF से सवाल करेगा। मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अटल आवासीय विद्यालय के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि 'बांटने का एजेंडा चलाने वाले लोग गरीबों की शिक्षा जरुरत को नहीं समझेंगे'। बता दें कि यह विद्यालय मोहनलालगंज के सिठौली कला गांव में बनाया गया है।
Jalaun News: सरकार के अथक प्रयास के बाद भी कई गांवों की हालत आज भी खस्ता बनी हुई है। जालौन के ग्राम अखनीबा की दुर्दशा से ग्रामीण खासे परेशान हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन से लेकर प्रदेश के सीएम तक गांव की समस्याओं को लेकर शिकायतें कर चुके हैं लेकिन आज भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त राज्य अमेरिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिए गए बयानों और उनकी हाल की गतिविधियों पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखकर आरोप लगाया कि राहुल गांधी का लक्ष्य देश को गृह युद्ध की तरफ धकेलना है।