भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से भक्तजन अयोध्या आकर अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यवसाय को भी नया जीवन मिला है।
भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से भक्तजन अयोध्या आकर अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यवसाय को भी नया जीवन मिला है।
महाकुंभ के दौरान प्रदेश में भारी भीड़ के कारण उत्पन्न यातायात अव्यवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में सड़कों पर जाम न लगे।
महाकुंभ से लौटते श्रद्धालुओं का रेला काशी में उमड़ पड़ा है। 12 फरवरी को लगभग 50 लाख श्रद्धालु वाराणसी पहुंचे, जो अब तक का ऐतिहासिक आंकड़ा है। शहर की सड़कें, घाट और प्रमुख मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए हैं।
यमुना नदी, जो कभी अपने निर्मल जल और पवित्रता के लिए जानी जाती थी, अब धीरे-धीरे नाले का रूप ले रही है। पानी की जगह अब इसमें कीचड़ और कचरा अधिक दिखाई देता है।
नोएडा प्राधिकरण जल्द ही नई नीति के तहत इंडस्ट्रियल प्लॉट स्कीम लॉन्च करने जा रहा है। यह योजना मुख्य रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए तैयार की गई है। पहले चरण में 17 औद्योगिक प्लॉट शामिल किए जाएंगे, जिनका आकार 200 वर्गमीटर से 7500 वर्गमीटर तक होगा।
नोएडा प्राधिकरण ने अपनी संपत्तियों का डिजिटलाइजेशन करते हुए जियोग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम (GIS) को और अधिक उन्नत बना दिया है। अब निवेशकों को प्रॉपर्टी की लोकेशन, आवंटन की तारीख, ऑनर का नाम और लीज से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन मिलेगी।
महाकुंभ 2025 आध्यात्मिकता, संस्कृति और भव्य आयोजनों का संगम बनकर उभर रहा है। देश-विदेश से श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन में शामिल हो रहे हैं, वहीं राजनीति, उद्योग और फिल्म जगत की प्रसिद्ध हस्तियां भी इस महापर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए 32,438 पदों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्र चाहे जितना विशाल हो... वहां की जनसंख्या चाहे जितना कामगार हो पर यदि, उसे भ्रष्टाचार का दीमक लग जाए और वहां की शिक्षा राजनीति की पंगू बन जाए तो उस राष्ट्र के सूर्य को अस्त होने से कोई भी नहीं बचा सकता है।
अयोध्या में रामलला के पूर्व मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज सरयू तट पर जल समाधि संस्कार किया जाएगा। उनका बुधवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया था।
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह वर्ष का अंतिम महीना होता है, जो प्रकृति और जीवन में नवीन ऊर्जा का संचार करता है। सन 2025 में यह मास 13 फरवरी से 14 मार्च तक रहेगा।
माघी पूर्णिमा के स्नान के बाद वाराणसी में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। गंगा घाटों पर उमड़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। घाटों पर अधिक भीड़ न जमा हो, इसे ध्यान में रखते हुए 15 फरवरी तक सभी आरती कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।
माघ पूर्णिमा के स्नान के बाद प्रयागराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामनगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है, जिससे शहर की सड़कों और गलियों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
प्रयागराज में माघी पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई, जिसके साथ महाकुंभ का यह महत्वपूर्ण स्नान सकुशल संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक महाकुंभ में करीब 46.25 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत 22 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप सचिव और अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।