Gorakhpur : CM Yogi ने रुद्राभिषेक कर की राष्ट्र कल्याण की कामना, रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया हवन
Gorakhpur : CM Yogi ने रुद्राभिषेक कर की राष्ट्र कल्याण की कामना, रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया हवन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के तीन दिन के दौरे पर हैं। दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के बाद हवन किया और जनकल्याण के लिए मंगल कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी।