महाकुंभ मेले में शुक्रवार से बाहरी गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय गणतंत्र दिवस के चलते शनिवार और रविवार को होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
महाकुंभ मेले में शुक्रवार से बाहरी गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय गणतंत्र दिवस के चलते शनिवार और रविवार को होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद यह उनकी अयोध्या में पहली जनसभा होगी। मुख्यमंत्री इस सभा में भाजपा के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करेंगे।
जनपद कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां मानक विहीन सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था।
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों के बीच महामंडलेश्वर और नागा साधु बनने की प्रक्रिया सुर्खियों में है। इस बार अखाड़ों ने सख्त नियमों का पालन करते हुए 12 महामंडलेश्वर और 92 नागा साधु बनने के आवेदनों को अस्वीकार कर दिया।
प्रयागराज में सनातन के महापर्व महाकुम्भ का दिव्य भव्य आयोजन चल रहा है। देश भर से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाकुम्भ में संगम स्नान करने हर दिन आ रहे हैं। अब तक 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।
तीरथ राज प्रयाग में गंगा, यमुना और अदृश्य त्रिवेणी के महाकुम्भ के बारे में सिर्फ इतना ही कहा जा सकता। खुद में यह अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय है। यहां सिर्फ दो नदियों का पवित्र संगम ही नहीं, अध्यात्म और विज्ञान का भी संगम है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 19 काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटरों पर 131 प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जिन्हें आव्रजन सेवाओं जैसे वीजा विस्तार, विदेशियों के प्रवेश और निकास आदि के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी मिलने से मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के जिलों में विकास को नई गति मिलेगी। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन, ट्रांसपोर्ट और खनन जैसे प्रमुख उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के परिवर्तन चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
न्यू नोएडा में अक्टूबर 2024 में जारी अधिसूचना के बाद किए गए सभी निर्माण अवैध माने जाएंगे। यह क्षेत्र 209.11 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा, जिसमें 80 गांव शामिल किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री की मिल्कीपुर में 24 जनवरी को होने वाली चुनावी रैली के लिए बीजेपी का चुनावी संपर्क अभियान और तेज हो गया है। पार्टी लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट की हार का बदला लेने के उन कमियों को दोहराना नहीं चाहती, जो लोकसभा के चुनाव में हार की कारण बनी थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए तूफानी प्रचार करेंगे। उनके आज के कार्यक्रम में तीन महत्वपूर्ण जनसभाएं शामिल हैं।
प्रदेश के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने महाकुम्भ में त्रिवेणी तट पर कैबिनेट बैठक करके विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
महाकुंभ 2025 के धार्मिक-सामाजिक समागम के बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रयागराज में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
ग्रेटर नोएडा का धनौरी वेटलैंड इन दिनों विदेशी पक्षियों के अस्थायी बसेरे के रूप में उभर कर सामने आया है। नवंबर से फरवरी तक चलने वाले इस प्रवासी मौसम में रूस, मंगोलिया, आइसलैंड, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और यूरोप जैसे देशों से 30 से अधिक प्रजातियों के पक्षी यहाँ आये हैं।