उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार ने केंद्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। उरई स्थित लल्ला धाम पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक प्रगति को गति देने और समावेशी विकास को सुनिश्चित करने वाला है।