1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: प्रदेश की कनेक्टिविटी में हुआ व्यापक सुधार, योगी सरकार ने अब तक कराया 395 सेतुओं का निर्माण

Lucknow News: प्रदेश की कनेक्टिविटी में हुआ व्यापक सुधार, योगी सरकार ने अब तक कराया 395 सेतुओं का निर्माण

उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट को सुनिश्चित कर रही योगी सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में विशेष तौर पर कनेक्टिविटी को शीर्ष वरीयता दी है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हाइवे, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक व पंचायत स्तर की सड़कों के नवनिर्माण, चौड़ीकरण, विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण की प्रक्रियाओं पर कार्य करने के साथ ही योगी सरकार ने सेतुओं के निर्माण की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Lucknow News: प्रदेश की कनेक्टिविटी में हुआ व्यापक सुधार, योगी सरकार ने अब तक कराया 395 सेतुओं का निर्माण

उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट को सुनिश्चित कर रही योगी सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में विशेष तौर पर कनेक्टिविटी को शीर्ष वरीयता दी है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हाइवे, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक व पंचायत स्तर की सड़कों के नवनिर्माण, चौड़ीकरण, विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण की प्रक्रियाओं पर कार्य करने के साथ ही योगी सरकार ने सेतुओं के निर्माण की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 से लेकर 2024 के बीच कुल 395 सेतुओं का निर्माण कराया गया है। इसमें, 2018 से लेकर 2024 में अब तक 270 नदी सेतु, 115 रेल ओवर ब्रिज तथा 10 फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों को पूरा किया जा चुका है। वहीं, वर्ष 2024-25 में कुल 259 सेतुओं के निर्माण की प्रक्रिया जारी है तथा इनमें से 97 को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने पर योगी सरकार का फोकस है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में ब्रिज कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई थी और इसी के अनुसार प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। खुद सीएम योगी इन सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को समय-समय पर मॉनिटर करते रहते हैं।

पूर्ण परियोजनाओं की संख्या में भी हुई वृद्धि

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017-18 में कुल 54 सेतुओं का निर्माण पूर्ण हुआ जिसमें 38 नदी सेतु, 15 रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) व 1 फ्लाइओवर शामिल है। वहीं, वर्ष 2018-19 में 26 नदी सेतु, 20 आरओबी, 2 फ्लाइओवर समेत कुल 48 सेतुओं का निर्माण पूर्ण हुआ। वर्ष 2019-20 में 38 नदी सेतु, 9 आरओबी व एक फ्लाइओवर समेत 48 सेतुओं का निर्माण पूर्ण हुआ। वर्ष 2020-21 में 26 नदी सेतु, 17 आरओबी व 3 फ्लाइओवर समेत 46 सेतुओं का निर्माण पूर्ण हुआ।

वहीं, वर्ष 2021-22 में 55 नदी सेतु, 15 आरओबी व 2 फ्लाइओवर समेत 72 सेतुओं का निर्माण पूर्ण हुआ। इसी प्रकार, वर्ष 2022-23 में 55 नदी सेतु, 16 आरओबी व एक फ्लाइओवर समेत 72 सेतुओं का निर्माण पूर्ण हुआ। जबकि, वर्ष 2023-24 में 32 नदी सेतु व 23 आरओबी समेत कुल 55 सेतुओं का निर्माण पूर्ण हुआ। इस प्रकार, योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 270 नदी सेतु, 115 आरओबी व 10 फ्लाइओवर समेत कुल 395 सेतुओं को पूरा किया जा चुका है।

वर्ष 2024-25 में 58 परियोजनाओं पर 75 से 99 प्रतिशत तक काम पूरा

उत्तर प्रदेश में सेतु कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए योगी सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में कुल 259 लक्षित परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इनमें से 97 को इसी वित्तीय वर्ष के अंदर पूरा करना है। फिलहाल, 4 सेतु परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि 93 परियोजनाओं की निर्माण प्रक्रिया तेजी से जारी है। इनमें 58 सेतु निर्माण की परियोजनाएं ऐसी हैं जिन पर 75 से 99 प्रतिशत तक काम पूरा हो गया है।

वहीं, 18 परियोजनाओं पर 51 से 75 प्रतिशत, 15 परियोजनाओं पर 26 से 50 प्रतिशत और 2 परियोजनाओं पर 25 प्रतिशत तक कार्य हो चुका है। वर्ष 2024-25 में 126 में से 51 नदी सेतु, 116 रेल उपरिगामी सेतु और 17 फ्लाइओवर संबंधी परियोजनाएं क्रियान्वित हैं। इनमें से 51 नदी सेतु, 53 रेल उपरिगामी सेतु और 3 फ्लाइओवर के निर्माण कार्यों को वर्ष 2024-25 के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...