1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Navratri Railway Update: नवरात्री के अवसर पर मैहर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी ये 20 ट्रेनें, लखनऊ मंडल के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Navratri Railway Update: नवरात्री के अवसर पर मैहर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी ये 20 ट्रेनें, लखनऊ मंडल के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

नवरात्र के शुभ अवसर पर रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों को अस्थाई रूप से 5 मिनट के लिए रोकने का निर्देश दिया है। रेलवे की तरफ से नवरात्र के मौके पर तीर्थ यात्रियों को सुविधा देने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है...

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Navratri Railway Update: नवरात्री के अवसर पर मैहर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी ये 20 ट्रेनें, लखनऊ मंडल के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

नवरात्र के शुभ अवसर पर रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों को अस्थाई रूप से 5 मिनट के लिए रोकने का निर्देश दिया है। रेलवे की तरफ से नवरात्र के मौके पर तीर्थ यात्रियों को सुविधा देने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है… जो कि आगे अंकित है।

  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 से 16 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली ट्रेन संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 3:15 बजे पहुंचकर 3:20 बजे निकलेगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 3 से 15 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली ट्रेन संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 03:15 बजे पहुंचकर 03:20 बजे निकलेगी।
  • चेन्नई सेन्ट्रल से 5 से 14 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली 12669 चेन्नई सेन्ट्रल-छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 20:45 बजे पहुंचकर 20:50 बजे छूटेगी।
  • वलसाड से 5 से 12 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15:25 बजे पहुंचकर 1530 बजे छूटेगी।
  • दुर्ग से 2 से 16 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 6 बजे पहुंचकर 6.05 बजे निकलेगी।
  • पुणे से 3 से 10 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11बजे पहुंचकर 11:05 बजे छूटेगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 4 से 11 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10:50 बजे पहुंचकर 10:55 बजे निकलेगी।
  • पुणे से 7 से 14 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11 बजे पहुंचकर 11.5 बजे छूटेगी।
  • सूरत से 2 से 16 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 2:30 बजे पहुंचकर 2:35 बजे छूटेगी।
  • गोरखपुर से 04 से 16 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 20:45 बजे पहुंचेगी। 20:50 बजे ट्रेन यहां से निकलेगी।
  • छपरा से 3 से 17 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 20:45 बजे पहुंचकर 20:50 बजे छूटेगी।
  • छपरा से 02 से 16 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली 12670 छपरा- चेन्नई सेन्ट्रल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 07:40 बजे पहुंचकर 07.45 बजे छूटेगी।
  • मुजफ्फरपुर से 07 से 14 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 12 बजे पहुंचकर 12:05 बजे छूटेगी।
  • नौतनवा से 04 से 13 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली 18202 नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 2 बजे पहुंचकर 02:05 बजे छूटेगी।
  • गोरखपुर से 05 से 12 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 04:25 बजे पहुंचकर 04:30 बजे छूटेगी।
  • रांची से 02 से 16 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 18609 राँची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 13.55 बजे पहुंचकर 14.00 बजे छूटेगी।
  • बनारस से 9 से 16 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11:40 बजे पहुंचकर 11:45 बजे छूटेगी।
  • छपरा से 4 से 16 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22:50 बजे पहुंचकर 22:55 बजे छूटेगी।
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...