1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Varanasi News: पूर्वांचल से दिल्ली तक का सफर हुआ आसान, वाराणसी-नई दिल्ली में वन्दे भारत में बढेंगी सीटें

Varanasi News: पूर्वांचल से दिल्ली तक का सफर हुआ आसान, वाराणसी-नई दिल्ली में वन्दे भारत में बढेंगी सीटें

अब पूर्वांचल से राजधानी तक का सफर हुआ आसान। सांस्कृतिक राजधानी काशी से देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 624 सीटें बढ़ा दी जाएंगी।

By: Priya Tomar  RNI News Network
Updated:
Varanasi News: पूर्वांचल से दिल्ली तक का सफर हुआ आसान, वाराणसी-नई दिल्ली में वन्दे भारत में बढेंगी सीटें

Varanasi News: अब पूर्वांचल से राजधानी तक का सफर हुआ आसान। अब सांस्कृतिक राजधानी काशी से देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 624 सीटें बढ़ा दी जाएंगी।

इस दौरान प्रयागराज और कानपुर होकर दिल्ली की आवाजाही करने वाली दोनों वंदे भारत में चार-चार कोच बढ़ाएं जा रहे हैं। इससे पहले सिर्फ एक ही ट्रेन में यह व्यवस्था हो रही थी, लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेन में चार-चार कोच बढ़ाए जाने का आदेश दिए है।

पीएम दिखाएंगे वर्चुअल हरी झंडी

आपको बता दें कि बाबा विश्वनाथ से बाबा बैजनाथ के बीच वंदे भारत ट्रेन 15 सितंबर को ट्रैक पर उतर जाएगी। इससे पहले दिन सिर्फ उद्घाटन की गई स्पेशल 02249 बनकर वंदे भारत चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रेन को सुबह 11 बजे वर्चुअल हरी झंडी दिखाई जाएगी। वहीं, 16 सितंबर से ट्रेन नियमित रुप से चलेगी।

आठ कोच की 22500 वंदे भारत ट्रेन कैंट स्टेशन से सुबह 6.20 बजे चलेंगी। इसके बाद दोपहर 1.40 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में 22499 देवघर से दोपहर 3.15 बजे चलकर रात 10.30 बजे कैंट पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...