
रिपोर्ट -उमेश सिंह/आकृति जयसवाल
उत्तर प्रदेश के चंदौली में नाबालिग युवती के साथ 2 युवकों पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। घटना से विचलित किशोरी ने घर लौटकर विषाख्त पदार्थ खा लिया। आनन फानन परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।
हालत गंभीर होने पर परिजनों ने वाराणसी में भर्ती कराया है। परिजनों का आरोप लगाया कि डेढ़ावल पुलिस चौकी ने मामले को संजीदगी से नहीं लिया।
परिजनों के मुताबिक किशोरी चार अप्रैल की सुबह शौच के लिए सिवान में गई थी। इसी बीच विशुनपुरा गांव के दो युवक बलपूर्वक उसे सिवान में खींच ले गए। दोनों किशोरी के साथ दुराचार के बाद फरार हो गए।
मिली जानकारी के चलते युवती के पिता ने कोतवाली सकलडीहा में तहरीर दी है। और पुलिस एसपी चंदौली के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हो गया है।
थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया आरोपित इलिया थाना का टाप टेन का अपराधी है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस को इसकी तलाश थी।