Site icon UP की बात

LS Election Phase 3: तीसरे चरण के तहत यूपी के 10 सीटों पर मात्र 57.34 फीसद मतदान, संभल में ज्यादा तो आगरा में सबसे कम वोटिंग

Under the third phase, only 57.34 percent voting took place on 10 seats of UP, highest in Sambhal and lowest in Agra

Under the third phase, only 57.34 percent voting took place on 10 seats of UP, highest in Sambhal and lowest in Agra

LS Election Phase 3: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में वेस्ट यूपी की 10 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है वहीं इस चरण में मात्र 57.34% वोटिंग हुई है। बता दें कि इस चरण में सबसे ज्यादा मतदान संभल में 62.81% और सबसे कम आगरा में 53.99% रहा।

वहीं संभल में पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया और लोगों को दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने इस संदर्भ में कहा कि- सभी मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। सपा से शिवपाल ने आरोप लगाया कि अधिकारी बेईमानी कर रहे हैं, वोटर की नजर में टेरर फैलाने का प्रयास कर रहे थे।

तीसरे फेज में यहां वोटिंग संपन्न

यूपी में तीसरे फेज के अंतर्गत संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली और आंवला में वोटिंग हुई। फिरोजाबाद पुलिस ने 42 फर्जी वोटर्स को पकड़ा है। मैनपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। इसमें कार के शीशे टूट गए। हालांकि किसी को चोट लगने की खबर नहीं मिली। सैफई संसदीय सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ मतदान किया।

10 सीटों पर 93 कैंडिडेट चुनावी मैदान में थे। इनमें 8 महिला प्रत्याशी हैं। थर्ड फेज में मुलायम परिवार से तीन सदस्य चुनावी मैदान में रहे जिसमें मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से आदित्य यादव की प्रतिष्ठा ईवीएम के पेटी में कैद हो चुकी है।

वहीं मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल (आगरा) और योगी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) और अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस) के सामने खुद को इस चुनाव में साबित करने की चुनौती है।

Exit mobile version