1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. UP News : यूपी बीजेपी संगठन चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षकों की हुई घोषणा

UP News : यूपी बीजेपी संगठन चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षकों की हुई घोषणा

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने आगामी संगठन चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षकों की घोषणा की है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने इस सूची को जारी किया है, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
UP News : यूपी बीजेपी संगठन चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षकों की हुई घोषणा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीजेपी ने आगामी संगठन चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षकों की घोषणा की है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने इस सूची को जारी किया है, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में प्रमुख मंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न जिलों की पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्री और उनकी जिम्मेदारियां

(1) सुरेश कुमार खन्ना को गाजियाबाद महानगर, नोएडा महानगर, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर की जिम्मेदारी दी गई है।

(2) सूर्य प्रताप शाही को आगरा जिला, आगरा महानगर, मथुरा जिला और मथुरा महानगर का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

(3) स्वतंत्र देव सिंह को गोरखपुर जिला, गोरखपुर महानगर और महराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

(4) धर्मपाल सिंह को मेरठ जिला, मेरठ महानगर और बागपत की जिम्मेदारी दी गई है।

(5) नरेन्द्र कश्यप को बरेली जिला, बरेली महानगर और आंवला का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा, कई अन्य नेताओं को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें पंकज सिंह, गोविन्द नारायण शुक्ल, अमर पाल मौर्य, प्रियंका रावत और राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह जैसे नेता शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...