1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP BY ELECTION: प्रियंका गांधी ने उपचुनावों मे वायनाड सीट के लिए किया नामांकन

UP BY ELECTION: प्रियंका गांधी ने उपचुनावों मे वायनाड सीट के लिए किया नामांकन

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।

By: Priya Tomar  RNI News Network
Updated:
UP BY ELECTION: प्रियंका गांधी ने उपचुनावों मे वायनाड सीट के लिए किया नामांकन

UP BY ELECTION: आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।आपको बता दें कि नामांकन से पहले ही प्रियंका गांधी ने जनसभा के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि वायनाड से ही प्रियंका गांधी का चुनावी सफर शुरू हुआ है।

नामांकन से पहले किया रोड शो

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कालपेट्टा में रोडशो किया। इस दौरान संयुक्त प्रगतिशील मोर्चा (यूडीएफ) के नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत हजारों लोग इस रोडशो में शामिल हुए।आपको बता दें कि इस उपचुनाव के जरिए प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। रोड शो के दौरान प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा , कांग्रेस और आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता के साथ नजर आई।

भाजपा उम्मीदवार ने प्रियंका को दी चुनौती

भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास इससे पहले भी कांग्रेस को कड़े मुकाबले में चुनौती दे चुके हैं। उनका कहना है कि आगामी उपचुनाव में प्रियंका गांधी से हमारी कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। हालांकि राहुल गांधी ने रायबरेली की सीट बरकरार रखने के लिए वायनाड की सीट छोड़ दी थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...