1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP NEWS: यूपी सरकार ने कर्मचारियों को अपनी संपत्ति घोषित करने का दोबारा दिया मौका

UP NEWS: यूपी सरकार ने कर्मचारियों को अपनी संपत्ति घोषित करने का दोबारा दिया मौका

उत्‍तर प्रदेश के 2.45 लाख सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार द्वारा बडी राहत दे दी गई है। योगी सरकारी ने कर्मचारियों को अपनी संपत्ति घोषित करने का आदेश दिया था।

By: Priya Tomar  RNI News Network
Updated:
UP NEWS: यूपी सरकार ने कर्मचारियों को अपनी संपत्ति घोषित करने का दोबारा दिया मौका

UP NEWS: उत्‍तर प्रदेश के 2.45 लाख सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार द्वारा बडी राहत दे दी गई है। योगी सरकारी ने कर्मचारियों को अपनी संपत्ति घोषित करने का आदेश दिया था।

इस कारण लापरवाही बरतने पर सरकार ने दो लाख 44 हजार 565 कर्मचारियों की अगस्‍त महीने की सैलरी पर रोक लगा दी । परन्तु अब यूपी की योगी सरकार ने इन कर्मचारियों को एक और मौका दिया है।

योगी सरकार ने दी बडी राहत

दरअसल, उत्‍तर प्रदेश के 2.45 लाख सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। इन कर्मचारियों को शासन की ओर से अपनी संपत्ति को घोषित करने के लिए एक और मौका दिया गया है।

इस दौरान सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति विवरण जमा करने की अंतिम तिथि को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब तक 74% कर्मचारियों ने अपने विवरण जमा कर दिए हैं।वहीं दूसरी ओर शेष 26% कर्मचारियों को इस आवश्यकता का पालन करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

इस संबंध में सबसे पहले मुख्‍य सचिव ने 31 अगस्‍त तक संपत्ति का ब्‍यौरा देने का निर्देश दिया था। इस तरह की लापरवाही के कारण 2 लाख 44 हजार 565 कर्मचारियों की अगस्‍त महीने की सैलरी पर रोक लगा दी गई थी।

यूपी पुलिस के मुख्यालय में भेजा पत्र

दरअसल,यूपी पुलिस के मुख्यालय ने पत्र लिखकर संपत्ति की जानकारी एक मानव संपदा नामक पोर्टल पर अपलोड करने के लिए समय मांगा। वहीं दूसरी ओर डीजीपी मुख्यालय ने नियुक्ति विभाग को पत्र लिख पुलिसकर्मियों के लिए थोड़े और समय की मांग की।

सरकारी कर्मचारियों ने बताया कि त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण तमाम पुलिसकर्मी समय से अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दे पाए थे। इसलिए उनसे इस बात का आग्रह पर गृह विभाग ने समयसीमा को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...