1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP NEWS: उपचुनाव को लेकर भाजपा ने टिकट के तीन दावेदारों का पैनल किया तैयार

UP NEWS: उपचुनाव को लेकर भाजपा ने टिकट के तीन दावेदारों का पैनल किया तैयार

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए टिकट को लेकर सभी दलों के बीच घमासान युद्ध चल रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा लंबी सूची भाजपा नेताओं की थी। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और मध्यप्रदेश के दावेदारों के नाम भी शामिल थे।

By: Priya Tomar  RNI News Network
Updated:
UP NEWS: उपचुनाव को लेकर भाजपा ने टिकट के तीन दावेदारों का पैनल किया तैयार

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए टिकट को लेकर सभी दलों के बीच घमासान युद्ध चल रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा लंबी सूची भाजपा नेताओं की थी। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और मध्यप्रदेश के दावेदारों के नाम भी शामिल थे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू के प्रोफेसरों के नाम भी हैं। हालांकि पिछले दिनों इन नामों में से दस नामों की सूची चुनाव प्रभारियों ने प्रदेश मुख्यालय को भेजी थी। जिनमें से तीन नामों का पैनल पार्टी हाईकमान को भेजा गया है, जिनमें से केवल एक नाम पर मुहर लगाई जानी है।

दावेदारों का पैनल किया गया तैयार

आपको बता दें कि अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर चुनावी घमासान पार्टियों के बीच शुरू हो गया है। इस दौरान भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद समेत अन्य दलों के नेता चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

ऐसे में ही भाजपा ने टिकट के तीन दावेदारों का पैनल तैयार कर लिए है। इनमें से ही किसी एक नाम पर मुहर लगाई जानी है। इसके साथ ही भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल रालोद का प्रत्याशी होने की संभावना समाप्त हो गई है। दूसरी ओर कांग्रेस-सपा गठबंधन में भी कांग्रेस का प्रत्याशी होने की संभावना अधिक है।

भाजपा ने भेजा इन तीन नामों का पैनल

उपचुनाव के लिए टिकट को लेकर सभी दलों में मारामारी चल रही है, जिसमें सबसे ज्यादा लंबी सूची भाजपा नेताओं की थी। भाजपा ने पिछले दिनों इन नामों में से दस नामों की सूची चुनाव प्रभारियों ने प्रदेश मुख्यालय को भेजी थी। जिसमें से तीन नामों का पैनल पार्टी हाईकमान को भेजा गया है, जिनमें से एक नाम पर मुहर लगाई जानी है।

इन तीन नामों में से एक नाम दिवंगत पूर्व सांसद राजवीर दिलेर के पुत्र सुरेंद्र दिलेर का नाम शामिल किया गया। दूसरा नाम भोला दिवाकर का नाम बताया जा रहा है, जो अलीगढ़ सांसद के नजदीकी माने जाते हैं और तीसरा नाम दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर देवराज सिंह का बताया जा रहा है। दरअसल,यह प्रोफेसर आरएसएस प्रचारक के नजदीकी हैं। इसके साथ ही हाथरस सांसद अनूप वाल्मीकि की पत्नी लक्ष्मी का नाम भी चर्चा में है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...