1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP NEWS: शानदार जल प्रबंधन के लिए यूपी को मिला राष्ट्रीय जल अवार्ड

UP NEWS: शानदार जल प्रबंधन के लिए यूपी को मिला राष्ट्रीय जल अवार्ड

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार निरंतर कार्यरत रहती है। इसी कडी में जल प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी काफी सुयोजित तरीकें से कार्य करने में उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से नवाजा गया है।

By: Priya Tomar  RNI News Network
Updated:
UP NEWS: शानदार जल प्रबंधन के लिए यूपी को मिला राष्ट्रीय जल अवार्ड

UP NEWS: उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार निरंतर कार्यरत रहती है। इसी कडी में जल प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी काफी सुयोजित तरीकें से कार्य करने में उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से नवाजा गया है।

इस दौरान  ग्रामीण इलाकों में घर-घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने के साथ लोगों को बेहतर पहुचाने के मामल में योगी सरकार अच्छे तरीकें से कार्य करती हुई नजर आ रही है।  वहीं जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में शानदार काम के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला है।

उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला 

आपको बता दें कि नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की ओर से नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव और आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रीय जल पुरस्कार ग्रहण किया. सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उड़ीसा को पहला और गुजरात एवं पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।

राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित 

राष्ट्रपति मुर्मु ने एसीएस नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव और हाउसिंग कमिश्रर डॉ बलकार सिंह को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को  दूसरा स्थान मिला। वहीं बात करें 2023 में जल संरक्षण, जल प्रबंधन की दिशा में  शानदार कार्यों को करने के  लिए उत्तर प्रदेश को सम्मानित किया गया था।

जल जीवन मिशन के तहत यूपी में हुए कार्यों की खूब सराहना की गई। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा उत्तर प्रदेश को सम्मानित किया गया। यूपी की ओर से नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव व आवास आयुक्त बलकार सिंह ने सम्मानित होकर  पुरष्कार को ग्रहण किया।

17900 गांवों में पहुंचाया गया जल 

दरअसल, अभी तक यूपी मे 2023 तक सबसे तेजी के साथ 17900 गांवों को हर घर जल पहुचाया गया। जिसका लाभ प्रत्येक ग्रामीण को मिला। वहीं प्रदेश में सिंचाई के लिए6000 से अधिक चेक डैम व 1000 तालाब  बनाए गए।

31360 सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं बनाई गई। इसके साथ ही 34 शहरों के औसत भू जल स्तर में भी सुधार किया गया। यूपी  में अभी तक  17279 अमृत सरोवरों का  निर्माण किया गया। 22 अक्टूबर 2024 तक 2 करोड़ 27 लाख 77 हजार 194 ग्रामीण ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...