1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3.  UP NEWS: “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत आज सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी ने फहराया तिरंगा

 UP NEWS: “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत आज सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी ने फहराया तिरंगा

देशभर में आजादी का अमृत महोत्तसव हर्षोल्लास के साथ भारत मां के उन वीर सपूतों की बलिदानी को याद करते हुए मनाया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया और उसके साथ सेल्फी भी ली।सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजादी के 78वें स्वाधीनता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं सभी देशवासियों को भी दीं।

By: Priya Tomar  RNI News Network
Updated:
 UP NEWS: “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत आज सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी ने फहराया तिरंगा

UP NEWS:  देशभर में आजादी का अमृत महोत्तसव हर्षोल्लास के साथ भारत मां के उन वीर सपूतों की बलिदानी को याद करते हुए मनाया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया और उसके साथ सेल्फी भी ली।सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजादी के 78वें स्वाधीनता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं सभी देशवासियों को दीं।

सीएम ने विभाजन के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

आपकों बता दें कि मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराते समय विभाजन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी। इसके साथ ही कहा कि इस विभाजन दिवस पर ,मैं उन लाखों परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ जिन्होंने विभाजन का दर्द सहा और अनगिनत कठिनाइयों का सामना किया।

1947 में इसी दिन, हमारे देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। आजादी के बाद भेदभाव और घृणा के इस जहर ने लाखों भाइयों और बहनों को विस्थापित करने के लिए बेबस कर दिया था।

तिरंगा फहराते हुए पैदल चलते हुए नजर आए सीएम योगी

सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत माता की जयकार संग हाथ में तिरंगा फहराते अपने आवास से पैदल चलते हुए नजर आए वहीं सीएम ने सभी लोगों को राष्ट्रीयता, राष्ट्र प्रथम के भाव व पंच प्रण के संकल्पों के साथ जुड़ने का आग्रह किया।

तिरंगा अभियान में शामिल हुए विभिन्न नेता

इस हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह शामिल हुए।

इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, विधायक नीरज बोरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में हिस्सा लेकर देश के तिरंगे की शान को बढ़ाया।

This post is written by PRIYA TOMAR 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...