प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक महिला कर्मचारी ने परिवारिक तनाव में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची शिवकुटी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की। महिला ने किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया इस बात की जानकारी पुलिस भी नहीं दे सकी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन भी मीडिया से दूरी बनाए रखी।
शिवकुटी पुलिस ने बताया कि सीडीए पेंशन कर्मचारी मनोज सिंह की टीवी कॉलोनी में रहते हैं। कुछ सालों पहले उनकी धूमनगंज की नंदिनी सिंह से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। नंदनी इलाहाबाद हाईकोर्ट में काम करती थीं। शिवकुटी पुलिस की मानें तो शनिवार रात परिवारिक विवाद में नंदिनी ने कमरे में फांसी लगा ली। जब इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में नंदिनी को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और एसआरएन में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान देर रात नंदिनी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शिवकुटी पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता लगाया जा रहा है।