1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Flood News: बांधों से छोड़े जा रहे पानी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर,प्रशासन का अलर्ट मोड ऑन!

Flood News: बांधों से छोड़े जा रहे पानी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर,प्रशासन का अलर्ट मोड ऑन!

हमीरपुर जनपद मे हो रही लगातार बारिश व बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना-बेतवा नदियों में बाढ़ की संभावना उत्पन्न हो गई है। लहचूरा के साथ-साथ माताटीला बांध से भी पानी छोड़ा गया है।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Flood News: बांधों से छोड़े जा रहे पानी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर,प्रशासन का अलर्ट मोड ऑन!

हमीरपुर जनपद मे हो रही लगातार बारिश व बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना-बेतवा नदियों में बाढ़ की संभावना उत्पन्न हो गई है। लहचूरा के साथ-साथ माताटीला बांध से भी पानी छोड़ा गया है। जिससे यमुना-बेतवा नदियों के खतरे के निशान के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है। संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है और नदियों के आस पास के इलाकों को अलर्ट किया जा रहा है।

मौदहा बांध के अधिशाषी अभियंता करन पाल गंगवार ने बताया कि यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध से करीब 2.80 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जो धसान नदी से होता हुआ बेतवा नदी में आएगा। इसी तरह ललितपुर स्थित माताटीला बांध से बेतवा नदी में दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे हमीरपुर से निकली बेतवा और यमुना दोनों नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।

अधिशाषी अभियंता के अनुसार इन नदियों का जल स्तर 102 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। वर्तमान मे बेतवा व यमुना नदियों का जलस्तर क्रमशः 96.350 व 96.900 है, तथा बेतवा नदी का खतरे का निशान 104.54 मीटर और यमुना का 103.63 मीटर है। बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने तटीय इलाकों को अलर्ट कर दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...