कम बजट में घर पर बर्थडे पार्टी की शानदार सजावट

Abhinav Tiwari

बर्थडे पार्टी का मजा तभी आता है जब माहौल खास हो, लेकिन बड़े बजट की जरूरत नहीं। कम खर्च में भी घर को खूबसूरती से सजाया जा सकता है।

1. रंग-बिरंगे गुब्बारे   गुब्बारे पार्टी की शान होते हैं। इन्हें कमरे के कोनों, छत या दीवारों पर सजाकर खूबसूरत डिजाइन बनाएं।

2. पेपर क्राफ्ट से सजावट   रंगीन कागज से पोम-पोम, फूल और बैनर बनाएं। ये किफायती होते हैं और पार्टी को आकर्षक लुक देते हैं।

3. फेयरी लाइट्स का जादू   दीवारों, खिड़कियों और दरवाजों पर फेयरी लाइट्स लगाने से माहौल रोशनी से जगमगा उठेगा।

4. थीम बेस्ड डेकोरेशन   अगर कोई खास थीम है, तो उसके अनुसार सजावट करें, जिससे पार्टी और ज्यादा मजेदार बनेगी।

5. टेबल सजावट   रंगीन टेबलक्लॉथ, नैपकिन और फलों की आकर्षक सजावट से टेबल को खूबसूरत बनाएं।

6. पुरानी चीजों का उपयोग   घर में पड़ी रंगीन कपड़े, रिबन और जार जैसी चीजों का इस्तेमाल डेकोरेशन के लिए करें।

ऐसे में आप कम खर्च में ये छोटे-छोटे बदलाव करके बर्थडे पार्टी को यादगार बना सकते हैं!

Thank's For Reading