बाम ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है?

ABHINAV TIWARI

बाम में मुख्य रूप से तीन चीजें होती हैं, मिथाइल सैलिकॉलेट, मेंथोल और कपूर। ये तीनों ऐसी चीजें हैं जिन्हें त्वचा सोख लेती है।

मिथाइल सैलिकालेट दर्द कम करती है। चुइंग-गम, मिंट या माउथवास में भी मिथाइल सैलिकॉलेट मिला होता है।

कपूर को शरीर पर लगाते ही आसपास की खून की नलियां फैल जाती हैं और जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। 

बाम जिस जगह पर मलते हैं वहां का रंग हल्का लाल हो जाता है। यह बड़े हुए ब्लड सर्कुलेशन के कारण भी हो सकता है। 

कपूर की वजह से बाम लगाने पर ठंडेपन का अहसास होता है। कपूर हल्के एनेसथेटिक के रूप में भी काम करता है। 

बाम में तीसरी मुख्य चीज मेंथॉल है, यह सफेद खाद्य पदार्थ है। पिपरमेंट के तेल में मिंथॉल ही मुख्य होता है। यह भी एक प्रकार से कपूर की तरह ही काम करता है। 

जब ये तीनें चीजें मिलती हैं तो सिर दर्द या अन्य शरीरी हिस्सों में होने वाले दर्द में शरीर को आराम मिलता है। 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा की राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

THANK'S FOR READING