प्रतिदिन कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर पर प्रभाव?

ABHINAV TIWARI

कोल्ड ड्रिंक पीना   गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। लेकिन रोजाना पीने से शरीर में बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि रोज कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में क्या होता है?

खानपान पर ध्यान देना जरूरी   गर्मी के मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नुकसानदायक चीजों को खाने से बचना चाहिए।

कोल्ड ड्रिंक में पाए जाने वाले तत्व   इसमें ज्यादा मात्रा में शुगर, कार्बोनिक एसिड और अन्य प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं। ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पेट के लिए हानिकारक   कई कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा होती है। यह पेट में जाने के बाद गैस की समस्या पैदा कर सकती है। इसका असर पेट में बनने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम पर भी पड़ता है।

किडनी के लिए नुकसानदायक   कोल्ड ड्रिंक में ज्यादा मात्रा में शुगर मिलाया जाता है। यह किडनी पर बुरा असर डालता है। रोज कोल्ड ड्रिंक पीने से लिवर डैमेज होने का खतरा रहता है।

दांतों के लिए हानिकारक   कोल्ड ड्रिंक में फॉस्फोरिक और कार्बोनिक एसिड मौजूद होता है। रोज इसे पीने से दांत के इनेमल को नुकसान पहुंचता है।

ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या   कोल्ड ड्रिंक में चीनी की मात्रा ज्यादा रहती है। इसे रोजाना पीने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। इसके साथ ही, टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना भी रहती है।

वजन बढ़ने की समस्या   कोल्ड ड्रिंक में चीनी अधिक मात्रा में होती है। इसे पीने से तेजी से वजन बढ़ने लगता है और यह आपको ज्यादा खाने के लिए भी मजबूर करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा की राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

THANK'S FOR READING