कब्ज से पाएं झटपट आराम

ABHINAV TIWARI

आज के दौर में ज्यादातर लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। आपको यह समस्या भले ही छोटी लगती हो, लेकिन इसकी वजह से जान तक जा सकती है।

जब कब्ज से आंतों में रुकावट होने लगती है। मल त्याग के समय जोर लगाने से सीने पर दबाव पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क और बढ़ जाता है।

इसलिए कब्ज हो तो लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं।

मेथीदाना    एक चम्मच मेथी रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह पानी से निकालकर खाली पेट चबाकर खाएं। पेट साफ हो जाएगा।

दूध   डिनर के 2 घंटे बाद, सोने से पहले एक गिलास दूध पिएं। कब्ज दूर हो जाएगा।

ईसबगोल   बिस्तर पर जाने से पहले गुनगुने दूध में ईसबगोल मिलाकर खाएं। पेट आसानी से साफ होगा।

त्रिफला चूर्ण   डिनर के 1 घंटे बाद गुनगुने पानी से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण खाएं। कब्ज दूर हो जाएगा।

ध्यान रखें यदि तेज पेट दर्द, मल के साथ खून आना या 3 दिन से ज्यादा कब्ज की समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

इसी के साथ कब्ज से छुटकारे के लिए फाइबर से भरपूर शकरकंद, भुट्टे, बीन्स, कीवी और ड्राई फ्रूट्स भी आप खा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा की राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

THANK'S FOR READING