जानिए खेल रत्न पुरस्कार पाने वालों को कितनी मिलती है धनराशि...

Abhinav Tiwari

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए तो सबसे ज्यादा तालियां पैरा एथलीटों को मिलीं।

मनु भाकर और डी गुकेश के साथ भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंचीकूद के खिलाड़ी प्रवीण कुमार को भी मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार से नवाजा गया।

इस बार 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए जिनमें से 17 पैरा एथलीट हैं।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाले हर खिलाड़ी को 25 लाख रुपये मिलते हैं। साथ ही उन्हें एक मेडल और एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।

पहले यह राशि सिर्फ 7.5 लाख रुपये होती थी, लेकिन मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है। यह खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रोत्साहन राशि है।

अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार के साथ 15 लाख रूपये दिए जाते हैं और इसके साथ ही एक सर्टिफिकेट दिया जाता है।

THANK'S FOR READING