ये 10 पक्षी पंख होते हुए भी उड़ नहीं सकते

ABHINAV TIWARI

बहुत से लोग यह सोचते हैं कि काश उनके भी पंख होते और वे आकाश में उड़ सकते। लेकिन, दुनिया में कई पक्षी ऐसे हैं, जो पंख होने के बावजूद भी कभी उड़ नहीं पाते।

1. ऑस्ट्रिच  दुनिया के सबसे बड़े पक्षियों में से एक ऑस्ट्रिच जमीन पर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है, लेकिन उड़ नहीं सकता।

2. पेंग्विन   पेंग्विन पानी के अंदर 7 मिनट तक मछली ढूंढ़ सकता है। यह एकमात्र ऐसा पक्षी है, जो अपने पंख नहीं मोड पाता।

3. ऐमू   ऑस्ट्रेलिया का ऐमू 1.9 मीटर तक ऊंचा होता है, लेकिन इसके पंख बहुत छोटे होते हैं। इसलिए यह भी उड़ नहीं पाता।

4. गुआम  रेल इस चिड़िया के पंख तो होते हैं, लेकिन उड़ने लायक मांसपेशियां नहीं। यह अमेरिका में पाई जाती है।

5. ताकाहे  न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में इस पक्षी की खोज 1948 में हुई थी। पंख होने के बाद भी यह उड़ नहीं पाता।

6. काकापो   न्यूजीलैंड में पाए जाने वालो काकापो के पंख उनके शरीर की तुलना में काफी छोटे होते हैं, जिससे वे उड़ नहीं पाते।

7. फॉकलैंड स्टीमर डक   दक्षिण अटलांटिक महासागर में फॉकलैंड द्वीप पर पाई जाने वाली यह बत्तख कभी उड़ नहीं पाती।

8. लिटिल स्पॉटेड किवी   न्यूजीलैंड में कीवी की प्रजाति की यह सबसे छोटी चिड़िया है। इनके पास पंख तो हैं, उड़ने की काबिलियत नहीं।

9. वेका  न्यूजीलैंड में पाए जाने वाली ये भूरे रंग के पक्षी उड़ नहीं सकते। इनका शिकार मीट, पंख और तेल के लिए किया जाता है।

10. टिटिकाका ग्रेबे   बोलीविया की झीलों में पाए जाने वाले ये पक्षी बेहतरीन गोताखोर होते हैं, लेकिन उड़ने में एकदम फिसड्डी।

THANK'S FOR READING