हाथ उठाकर हर हर महादेव बोलने से क्या होता है?

ABHINAV TIWARI

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग रोजाना सुबह स्रान करने के बाद पूजा- पाठ करते हैं। इस दौरान भगवान का जयकारा लगाते हैं। आइए जानते हैं कि हाथ उठाकर हर हर महादेव बोलने से क्या होता है?

भगवान शिव को प्रसन्न करना

जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। शिव जी देवों के देव हैं।

हाथ उठाकर हर हर महादेव बोलना

भगवान की पूजा करते समय हर हर महादेव का जयकारा लगाया जाता है। इस दौरान लोग हाथों को उठाकर हर हर महादेव बोलते हैं।

खुद को समर्पित करना

भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय दोनों हाथ उठाने का मतलब भगवान के प्रति खुद को समर्पित करना होता है। व्यक्ति चाहता है कि शिव जी उसके दुखों को दूर करें।

मन शांत करना

हर हर महादेव बोलते समय दोनों हाथ को उठाने से मन शांत रहता है। इससे जीवन में परेशानी नहीं आती है और इंद्रियां भी वश में रहती हैं।

नकारात्मकता को दूर करना

भगवान भोलेनाथ की पूजा में दोनों हाथ ऊपर उठाना भक्ति भाव को दर्शाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

मिलती है सफलता

दोनों हाथों को ऊपर उठाकर हर हर महादेव बोलने से व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, जीवन में तरक्की होती है।

परेशानियों से छुटकारा

अगर आप परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो हाथ उठाकर हर हर महादेव बालना शुरू कर दें। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।

यह पोस्ट धार्मिक भावनाओं और धार्मिक क्रियाकलापों  के आधार पर लिखा गया है "यूपी की बात" न्यूज़ चैनल इस जानकारी की पुष्टि और जिम्मेदारी नहीं लेता है।

THANK'S FOR READING