Site icon UP की बात

UP LS Election 2024: 5वें चरण के तहत क्या भाजपा कर पाएगी पुरानी चुनौतियों का सामना

Will BJP be able to face old challenges under the 5th phase?

Will BJP be able to face old challenges under the 5th phase?

LS Election 2024: आम चुनाव 2024 के अंतर्गत 4 चरणों के चुनाव सफलता पूर्वक हो चुके हैं। जबकि 20 मई को पांचवे चरण के लिए होने वाले चुनाव के लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार करने में लगी हैं। इस चरण के तहत प्रदेश में 14 सीटों पर वोटिंग होनी है जिनमें से 13 सीटों पर भाजपा ने आम चुनाव 2019 में जीत का झंडा लहराया था पर उसे वहां कड़ी टक्कर मिली थी।

5वें चरण के तहत प्रदेश में यहां होंगे मतदान

पांचवें चरण के तहत 20 मई को प्रदेश की रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा और मोहनलालगंज संसदीय सीट पर चुनाव होना है। पर बीते आम चुनाव के परिणामों को देखें तो इसमें केवल रायबरेली ही एक ऐसी सीट थी जिसपर भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था, शेष 13 सीटों पर भाजपा ने अपना झंडा लहराया।

भाजपा पर पुराना रिकॉर्ड दोहराने की चुनौती

आम चुनाव 2024 में भाजपा के समक्ष पुराने रिकॉर्ड को दोहराने कि चुनौती है पर इस बार सपा और बसपा का गठबंधन नही है लेकिन इंडी गठबंधन के साथ मिलकर सपा मैदान पर है और बसपा अकेले ही चुनावी मैदान पर है। यही वजह है कि जिन सीटों पर कम मार्जिन से पार्टियां हारी और जीती थी वे सीटे इस चुनाव में अहम भूमिका में हैं। बता दें कि 5 सीटें ऐसी थी 2019 में जहां भाजपा के जीत का मार्जिन एक लाख से भी कम था।

इन सीटों पर कम मार्जिन से जीती थी बीजेपी

भाजपा जिन संसदीय सीटों पर कम मार्जिन से जीती थी उनमें मोहनलालगंज, अमेठी, फैजाबाद, बांदा और कौशांबी सीट शामिल है। बीजेपी ने मोहनलालगंज में करीब 90 हजार, अमेठी में करीब 55 हजार, फैजाबाद में करीब 65 हजार, बांदा में करीब 59 हजार और कौशांबी में करीब 38 हजार के अंतर से जीत का तिलक किया था। वहीं अगर बीते विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखें तो इन सीटों के तहत 71 विधानसभा सीटे आती हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 41 और 30 सीटों पर विपक्षी दलों को विजय मिली थी।

Exit mobile version