1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Womens Day: महिला सशक्तिकरण की मिसाल, योगी सरकार के ऐतिहासिक प्रयास

Womens Day: महिला सशक्तिकरण की मिसाल, योगी सरकार के ऐतिहासिक प्रयास

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और अभियानों की शुरुआत की है। राज्य सरकार ने न केवल महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए हैं।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Womens Day: महिला सशक्तिकरण की मिसाल, योगी सरकार के ऐतिहासिक प्रयास

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और अभियानों की शुरुआत की है। राज्य सरकार ने न केवल महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए हैं। इन प्रयासों की झलक बजट 2025-26 में भी देखने को मिली, जिसमें महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है।

महिला सुरक्षा और स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण पहल

योगी सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत 9 लाख व्यक्तिगत और 69 हजार सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया, जिससे सभी नगरीय निकायों को खुले में शौच से मुक्त (ODF) घोषित किया गया। खासकर महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1,100 ब्लॉकों में पिंक शौचालयों का निर्माण कराया गया। यह कदम महिलाओं की गरिमा और स्वच्छता को सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है।

शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा

  • कमजोर वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए 680 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया, जहां कक्षा 12 तक मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है।
  • शादी अनुदान योजना के तहत 2024-25 में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया, जिससे दिसंबर 2024 तक 58,594 लाभार्थियों को सहायता मिली।
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 22 लाख 11 हजार बालिकाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया गया।

महिला स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

  • निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 2016-17 में 17 लाख महिलाओं को पेंशन मिल रही थी, जो 2023-24 में बढ़कर 34 लाख हो गई। अब इन महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये की पेंशन दी जा रही है।
  • अनुपूरक पुष्टाहार योजना के जरिए 06 माह से 06 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती-धात्री महिलाओं के लिए पोषण सुनिश्चित किया गया, जिससे 2 करोड़ 12 लाख लाभार्थियों को फायदा मिला।

महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए योजनाएं

  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2024-25 से दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल की सुविधा दी जा रही है।
  • रक्षाबंधन के अवसर पर 2017 से 2024 तक 1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा प्रदान की गई।
  • लखपति महिला योजना के तहत 31 लाख से अधिक महिलाओं को चिह्नित किया गया, जिनमें से 2 लाख से अधिक महिलाएं अब लखपति बन चुकी हैं।

महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए विशेष अभियान

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति 5.0, ऑपरेशन गरुड़ और ऑपरेशन शील्ड जैसे अभियानों को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इन अभियानों ने महिलाओं को न केवल सुरक्षित माहौल दिया, बल्कि समाज में उनकी स्थिति को भी सशक्त बनाया।

बजट 2025-26 में महिलाओं के लिए नई घोषणाएं

योगी सरकार ने हाल ही में पेश बजट 2025-26 में महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए कई नई योजनाओं का ऐलान किया है:

● ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करने के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
● मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सहायता राशि को 51,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया।
● विधवा पुनर्विवाह और उनकी बेटियों के विवाह के लिए विशेष अनुदान की घोषणा की गई।
● आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए 971 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मानदेय प्रस्तावित किया गया।
● 7 जिलों में श्रमजीवी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...