1. हिन्दी समाचार
  2. Mirzapur
  3. Mirzapur News: मिर्जापुर में योगी ने कहा कि, बंटे थे इसलिए कटे थे, बंटिए मत

Mirzapur News: मिर्जापुर में योगी ने कहा कि, बंटे थे इसलिए कटे थे, बंटिए मत

मिर्जापुर में सीएम योगी ने कहा- बंटे थे, इसलिए कटे थे। बंटिए मत, एकजुट होकर विकास और सुरक्षा के इस माहौल में आगे बढ़िए। 2017 से पहले माफिया समानांतर सरकार चलाते थे। जब इनका खलिफा (मुखिया) निकलता था, तो जनता डर जाती थी।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Mirzapur News: मिर्जापुर में योगी ने कहा कि, बंटे थे इसलिए कटे थे, बंटिए मत

मिर्जापुर में सीएम योगी ने कहा- बंटे थे, इसलिए कटे थे। बंटिए मत, एकजुट होकर विकास और सुरक्षा के इस माहौल में आगे बढ़िए। 2017 से पहले माफिया समानांतर सरकार चलाते थे। जब इनका खलिफा (मुखिया) निकलता था, तो जनता डर जाती थी। प्रशासन उनको सैल्यूट करने के लिए मजबूर था।

सीएम ने कहा-आज माफिया गिड़गिड़ा रहे हैं। कह रहे हैं कि हुजूर एक बार बस जान बख्श दो। किसी को छेड़ेंगे नहीं। किसी की संपत्ति पर कब्जा नहीं करेंगे। अब रहम की भीख मांग रहे हैं। योगी ने मंझवा में 765 करोड़ की 127 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सीएम योगी की बड़ी बातें पढ़िए…

1- पहले मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आने में डर लगता था

2- जब बेटी पढ़ेगी तो आगे भी बढ़ेगी

3- हर घर शुद्ध जल

4- हम जाति के आधार पर काम नहीं करते हैं।

5- समाज को आपस में लड़ाने वाले माफिया के आगे नाक रगड़ते थे

6- देश सुरक्षित रहेगा तभी हम लोग सुरक्षित रहेंगे:- सरकार का हर काम देश के नाम होता है। देश में विकास के साथ आगे बढ़ने का काम हो रहा है। एक ओर जहां विकास के काम हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज जो ये कार्यक्रम हो रहे हैं ये विकास के लिए हैं, जन कल्याण के लिए हैं, आने वाली पीढ़ी के लिए हैं।

7- राम मंदिर के लिए क्यों हमें 500 साल इंतजार करना पड़ा: मैं सिर्फ यही पूछना चाहूंगा,भगवान राम के मंदिर के लिए हमको क्यो 500 वर्षो का इंतज़ार करना पड़ा,ऐसी स्थिति पैदा हुई,क्यो प्रभु रामलला के भव्य मंदिर को तोड़ कर आक्रांताओं ने गुलामी का ढांचा खड़ा कर दिया था??…इसका कारण एक ही है,और निवारण भी एक ही है,बंटे थे,इसलिए कटे थे,इसीलिए फिर कहूंगा बंटना मत,एकजुट रहिये,डबल इंजन की सरकार आपके हर सुख दुख में प्रतिबद्धता से खड़ी है|

8- पहले यहां माफिया समानान्तर सरकार चलाते थे और अब सरकार आप(जनता) चलाती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...